बीएसएनएल टावर के निर्माण पर रोक लगाने की मांग

हसपुरा (औरंगाबाद). प्रखंड के ईटवा गांव स्थित आंबेडकर क्लब के प्रांगण में बनाये जा रहे बीएसएनएल टावर पर रोक लगाने की मांग स्थानीय लोगों ने सीओ अनिल कुमार को आवेदन देकर की. आवेदन में कहा गया है कि वर्ष 2010 में आमसभा में निर्णय लिया गया था कि आंबेडकर क्लब के प्रांगण में ऐतिहासिक पार्क […]

हसपुरा (औरंगाबाद). प्रखंड के ईटवा गांव स्थित आंबेडकर क्लब के प्रांगण में बनाये जा रहे बीएसएनएल टावर पर रोक लगाने की मांग स्थानीय लोगों ने सीओ अनिल कुमार को आवेदन देकर की. आवेदन में कहा गया है कि वर्ष 2010 में आमसभा में निर्णय लिया गया था कि आंबेडकर क्लब के प्रांगण में ऐतिहासिक पार्क बनेगा. इसमें कई तरह के वृक्ष लगाये जायेंगे. पार्क में किसी तरह का भवन या टावर नहीं बनाया जायेगा. टावर बनाये जाने के लिए आंबेडकर क्लब के प्रांगण में दर्जनों हरे-भरे पेड़ों को काट दिया गया है. लोगों ने आवेदन की प्रतिलिपि ग्रामीण विकास विभाग राज्य सरकार, जिलाधिकारी समेत कई अधिकारियों को दिया है. मांग करनेवालों में पूर्व मुखिया किरण यादवेंदू, पैक्स अध्यक्ष रामनंदन सिंह, क्लब के अध्यक्ष मुनारिक राम, सचिव डोमन पासवान, रविकांत कुमार, ओमप्रकाश मेहता, अंगद पासवान व जनेश्वर राजवंशी सहित सैकड़ों लोग शामिल हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >