ओबरा (औरंगाबाद)प्रखंड के नवनेर गांव में बीती रात रामाधार यादव व सिकंदर यादव के मकान में अचानक आग लगने से कपड़े, अनाज, बरतन सहित हजारों की संपत्ति जल कर राख हो गयी. गांव के जयनंदन सिंह, अवधेश सिंह ने बताया कि आग कैसे लगी इसका कारण पता नहीं चल पा रहा है. ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पा लिया गया है. पीडि़त परिवार द्वारा अंचलाधिकारी अनिल कुमार चौधरी व थानाध्यक्ष रितुराज सिंह को जानकारी दी गयी है. अंचलाधिकारी ने बताया कि अगलगी की सूचना पर राजस्व कर्मचारी को जांच के लिए भेजा जा रहा है. जांच प्रतिवेदन आने के बाद उन्हें सहायता राशि मुहैया कराया जायेगा.
अगलगी में हजारों की संपत्ति राख
ओबरा (औरंगाबाद)प्रखंड के नवनेर गांव में बीती रात रामाधार यादव व सिकंदर यादव के मकान में अचानक आग लगने से कपड़े, अनाज, बरतन सहित हजारों की संपत्ति जल कर राख हो गयी. गांव के जयनंदन सिंह, अवधेश सिंह ने बताया कि आग कैसे लगी इसका कारण पता नहीं चल पा रहा है. ग्रामीणों के सहयोग […]
