डीएम ने धान का वजन कर देखा

ओबरा प्रखंड के क्रय केंद्र का किया निरीक्षण (फोटो नंबर-6) परिचय-क्रय केंद्र पर मौजूद जिलाधिकारी नवीन चंद्र झा व अन्य.ओबरा (औरंगाबाद). प्रखंड परिसर में बुधवार की देर शाम जिलाधिकारी नवीन चंद्र झा ने क्रय केंद्र का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने प्रखंड के किसानों से धान अधिप्राप्ति से संबंधित विशेष जानकारी ली. जिला पदाधिकारी ने […]

ओबरा प्रखंड के क्रय केंद्र का किया निरीक्षण (फोटो नंबर-6) परिचय-क्रय केंद्र पर मौजूद जिलाधिकारी नवीन चंद्र झा व अन्य.ओबरा (औरंगाबाद). प्रखंड परिसर में बुधवार की देर शाम जिलाधिकारी नवीन चंद्र झा ने क्रय केंद्र का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने प्रखंड के किसानों से धान अधिप्राप्ति से संबंधित विशेष जानकारी ली. जिला पदाधिकारी ने क्रय केंद्र के आगत पंजी, निर्गत पंजी व भंडार पंजी की जांच कर सीओ अनिल कुमार चौधरी व क्रय केंद्र प्रभारी संतोष कुमार को सरकार के गाइड लाइन के निर्देश के अनुसार ही धान की खरीद करने को कहा. उन्होंने खरीदे गये धान का वजन कर देखा. मौके पर दाउदनगर भूमि उप समाहर्ता मनोज कुमार के अलावा बीडीओ कुमार शैलेंद्र, इंदिवर पाठक, दिग्विजय सिंह व कुमार शैलेंद्र सहित सभी प्रखंड के पदाधिकारी मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >