विदाई समारोह का आयोजन

देव (औरंगाबाद)राजा जगन्नाथ उच्च माध्यमिक विद्यालय देव में विदाई समारोह का आयोजन बुधवार को किया गया, जिसका विधिवत उद्घाटन दीप प्रज्वलित कर मुख्य अतिथि प्रो डॉ रामाधार सिंह ने किया. इस अवसर पर विद्यालय के पूर्व प्रधानाध्यापक अवधेश राम व शिक्षक राम नरेश सिंह के सेवानिवृत्त होने पर विदाई दी गयी. इस आयोजन की अध्यक्षता […]

देव (औरंगाबाद)राजा जगन्नाथ उच्च माध्यमिक विद्यालय देव में विदाई समारोह का आयोजन बुधवार को किया गया, जिसका विधिवत उद्घाटन दीप प्रज्वलित कर मुख्य अतिथि प्रो डॉ रामाधार सिंह ने किया. इस अवसर पर विद्यालय के पूर्व प्रधानाध्यापक अवधेश राम व शिक्षक राम नरेश सिंह के सेवानिवृत्त होने पर विदाई दी गयी. इस आयोजन की अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाध्यापक डॉ उमेश प्रसाद व देखरेख सहायक शिक्षक राजेश कुमार ने की. पूर्व प्रधानाध्यापक अवधेश राम के बारे में उनके सहायक शिक्षकों ने उनके क्रिया कलापों पर प्रकाश डाला. इन्होंने अपने सहायक शिक्षकों को छोटे भाई के सामान बराबर मार्ग दर्शन देते रहे. विदाई समारोह में उपस्थित पूर्व प्रधानाध्यापक ने विद्यालय के प्रति लगाव व हकीकत को वर्णन करते हुए उनके आंसू छलक पड़े. कार्यक्रम में नेमन राम मेहता, रामेश्वर तिवारी, मिथिलेश सिंह, महेंद्र सिंह व अन्य उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >