हसपुरा (औरंगाबाद). हाइकोर्ट के जदयू के चार बागी विधायकों को बहाल किये जाने का निर्णय का स्वागत करते हुए बिहार विधानसभा के अध्यक्ष उदय नारायण चौधरी से इस्तीफे की मांग भाजपा नेता सह विधान पार्षद प्रतिनिधि विजय कुमार अकेला ने की है. उन्होंने कहा कि न्यायालय के निर्णय से स्पष्ट हो गया है कि विधानसभा अध्यक्ष का फैसला पार्टी के दबाव में दिया गया था और न्यायालय ने उनके तर्कों को रद्द कर दिया. श्री अकेला ने कहा कि विधानसभा अध्यक्ष का पद एक गरिमामयी पद है. उनसे दलीय आधार की अपेक्षा नहीं रहती है. लेकिन, विधानसभा अध्यक्ष ने दलगत होकर विधायकों की सदस्यता रद्द की है. नैतिकता के आधार पर विधानसभा अध्यक्ष को इस्तीफा दे देना चाहिए.
विधानसभा अध्यक्ष से इस्तीफे की मांग
हसपुरा (औरंगाबाद). हाइकोर्ट के जदयू के चार बागी विधायकों को बहाल किये जाने का निर्णय का स्वागत करते हुए बिहार विधानसभा के अध्यक्ष उदय नारायण चौधरी से इस्तीफे की मांग भाजपा नेता सह विधान पार्षद प्रतिनिधि विजय कुमार अकेला ने की है. उन्होंने कहा कि न्यायालय के निर्णय से स्पष्ट हो गया है कि विधानसभा […]
