महापरीक्षा को लेकर बैठक

कुटुंबा (औरंगाबाद)नवसाक्षरों की होने वाली महापरीक्षा को लेकर समावेशी शिक्षा भवन अंबा में मंगलवार को एक बैठक हुई. अध्यक्षता केआरपी सुखदेव प्रसाद सिंह ने की. उन्होंने कहा कि 11 जनवरी को नवसाक्षरों के लिए महापरीक्षा आयोजित की जायेगी. इस परीक्षा में 15 से 35 वर्ष के नवसाक्षर महिलाएं भाग लेंगी. केआरपी ने टोला सेवकों को […]

कुटुंबा (औरंगाबाद)नवसाक्षरों की होने वाली महापरीक्षा को लेकर समावेशी शिक्षा भवन अंबा में मंगलवार को एक बैठक हुई. अध्यक्षता केआरपी सुखदेव प्रसाद सिंह ने की. उन्होंने कहा कि 11 जनवरी को नवसाक्षरों के लिए महापरीक्षा आयोजित की जायेगी. इस परीक्षा में 15 से 35 वर्ष के नवसाक्षर महिलाएं भाग लेंगी. केआरपी ने टोला सेवकों को महा परीक्षा संबंधित कई निर्देश दिये. उन्होंने कहा कि परीक्षा के लिए सभी सीआरसी पर केंद्र बनाया गया है. इस मौके पर टोला सेवक के प्रखंड अध्यक्ष राजाराम, सचिव शंभु शरण, कोषाध्यक्ष गोपीचंद बैठा, शिव प्रसाद चौधरी व अन्य थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >