(फोटो नंबर-100) कैप्शन- माता-पिता व प्राचार्या के साथ छात्रा याशिका

साइंस ओलिंपियाड में याशिका को मिला गोल्ड राइज हाइ पब्लिक स्कूल में वर्ग तीन की है छात्रा औरंगाबाद (कोर्ट) साइंस ओलिंपियाड फाउंडेशन के तहत आयोजित साइंस ओलिंपियाड में राइज हाइ पब्लिक स्कूल के बच्चों ने परचम लहराया है. इस साइंस ओलिंपियाड में तीसरी कक्षा की एक छात्रा याशिका तायल को गोल्ड मेडल मिला और बेहतर […]

साइंस ओलिंपियाड में याशिका को मिला गोल्ड राइज हाइ पब्लिक स्कूल में वर्ग तीन की है छात्रा औरंगाबाद (कोर्ट) साइंस ओलिंपियाड फाउंडेशन के तहत आयोजित साइंस ओलिंपियाड में राइज हाइ पब्लिक स्कूल के बच्चों ने परचम लहराया है. इस साइंस ओलिंपियाड में तीसरी कक्षा की एक छात्रा याशिका तायल को गोल्ड मेडल मिला और बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रमाण पत्र भी दिया गया. याशिका ने इंटरनेशनल रैंक 48 वां व 10 वीं राज्य जोनल रैंक हासिल की है. याशिका के इस सफलता पर स्कूल की प्राचार्या व अभिभावकों ने हर्ष जताया है. प्राचार्या सुस्मिता दुबे ने बताया कि साइंस ओलिंपियाड में विद्यालय के पांच बच्चों ने सफलता प्राप्त किया है. याशिका के अलावे तीसरी कक्षा के ही छात्र समीर राज व चौथी कक्षा के रोशन कुमार, ऋषि कुमार व अंजलि कुमारी ने भी क्रमश: 43वां, 33वां, 45वां व 46वां स्टेट जोनल रैंक प्राप्त किया है. प्राचार्या ने इन सभी छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इस तरह की प्रतियोगी परीक्षाओं में बच्चों को भाग लेने के लिए हमेशा प्रेरित किया जायेगा. इससे बच्चों को सीखने का काफी मौका मिलता है. इसलिए आगे आयोजित होने वाले प्रतियोगिताओं में अधिक से अधिक बच्चों की भागीदारी हो, इसका प्रयास किया जायेगा. इस मौके पर साइंस शिक्षक रवि शंकर पाठक सहित अन्य लोग उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >