पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठ रहे सवाल

औरंगाबाद: कार्यालय शहर के चर्चित व्यवसायी राजू हत्या कांड में शामिल अपराधियों तक पुलिस अभी तक नहीं पहुंच पायी है. घटना हुए 11 दिन बीत चुके हैं. अभी तक न तो कोई अपराधी गिरफ्तार हुआ है और न ही कांड का उद्भेदन हुआ है. पुलिस अभी तक केवल आश्वासन दे रही है. लोग अब इस […]

औरंगाबाद: कार्यालय शहर के चर्चित व्यवसायी राजू हत्या कांड में शामिल अपराधियों तक पुलिस अभी तक नहीं पहुंच पायी है. घटना हुए 11 दिन बीत चुके हैं. अभी तक न तो कोई अपराधी गिरफ्तार हुआ है और न ही कांड का उद्भेदन हुआ है. पुलिस अभी तक केवल आश्वासन दे रही है.

लोग अब इस आश्वासन पर भरोसा नहीं कर रहे हैं. व्यवसायियों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है और पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल भी उठा रहे हैं. इसके पीछे कारण भी स्पष्ट है. तीन दिन पहले एसपी द्वारा यह बयान दिया गया था कि कुछ ही घंटों में इस कांड का उद्भेदन करनेवाले हैं. लेकिन इस बाद तीन दिन बीत गये. अभी तक स्थिति यथावत बनी हुई है. इस संबंध में एसपी उपेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि पुलिस की टीम काम कर रही है.

जल्द ही हम इस कांड को उद्भेदन करने में सफल होंगे. लेकिन यह बयान तो पहले भी यह दे चुके हैं. अब बयान नहीं लोगों की मांग है कि अपराधी को पुलिस सामने लाये. अपराधी तो कहीं इसी दुनिया में ही हैं. फिर पुलिस क्यों नहीं उसे गिरफ्तार कर रही है. पुलिस अगर कहती है कि अपराधियों को चिह्नित कर लिया गया है तो फिर उन्हें गिरफ्तार करने में कौन सी परेशानी हो रही है. पुलिस ने तो घटना के समय कुछ समय मांगा था. अब इतने समय बीत जाने के बावजूद भी क्या कर रही है पुलिस. उल्लेखनीय है कि 18 दिसंबर की रात व्यवसायी राजू गुप्ता की हत्या अपराधियों ने गोली मार कर कर दी थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >