युवा कांग्रेस ने फूंका पुतला

औरंगाबाद (नगर): जिले में सरकार द्वारा खोले गये धान क्रय केंद्र पर किसानों से धान नहीं लिए जाने के विरोध में शनिवार को युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सहकारिता पदाधिकारी का पुतला दहन किया. इस दौरान पार्टी के मीडिया प्रभारी मोहम्मद शाहनवाज रहमान उर्फ सल्लू खान ने कहा कि सरकार के निर्देश पर क्रय केंद्र तो […]

औरंगाबाद (नगर): जिले में सरकार द्वारा खोले गये धान क्रय केंद्र पर किसानों से धान नहीं लिए जाने के विरोध में शनिवार को युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सहकारिता पदाधिकारी का पुतला दहन किया.

इस दौरान पार्टी के मीडिया प्रभारी मोहम्मद शाहनवाज रहमान उर्फ सल्लू खान ने कहा कि सरकार के निर्देश पर क्रय केंद्र तो सभी प्रखंडों मंे खोल दिये गये हैं, लेकिन किसानों से अभी तक एक छटांक धान की खरीदारी नहीं की गयी है, जिससे लाचार किसान औने-पौने दाम में व्यापारी के हाथों धान बेचने को मजबूर हैं. शीघ्र धान की खरीदारी नहीं की गयी तो उग्र आंदोलन करने पर बाध्य होंगे. पुतला दहन में अनवतर जाफरी, अभिजीत सिंह, रामाकांत पांडेय, मोहम्मद जफर उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >