प्रेरक संघ ने मंत्री को दिया ज्ञापन

औरंगाबाद (नगर): केंद्रीय राज्य मानव संसाधन मंत्री उपेंद्र कुशवाहा को जिले के प्रेरकों ने पांच सूत्री मांगों को लेकर एक ज्ञापन सौंपा. इस दौरान जिला प्रेरक संघ के धनंजय कुमार सिंह ने मंत्री से प्रेरकों को स्थायीकरण करने की मांग की. प्रेरकों के मानदेय में वृद्धि करने, बकाया मानदेय का भुगतान करने की भी मांग […]

औरंगाबाद (नगर): केंद्रीय राज्य मानव संसाधन मंत्री उपेंद्र कुशवाहा को जिले के प्रेरकों ने पांच सूत्री मांगों को लेकर एक ज्ञापन सौंपा. इस दौरान जिला प्रेरक संघ के धनंजय कुमार सिंह ने मंत्री से प्रेरकों को स्थायीकरण करने की मांग की. प्रेरकों के मानदेय में वृद्धि करने, बकाया मानदेय का भुगतान करने की भी मांग की. उन्होंने कहा है कि पिछले कई महीनों से प्रेरकों को मानदेय का भुगतान नहीं हो पा रहा है.

इससे सभी प्रेरक आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं. मंत्री ने आश्वासन देते हुए कहा कि जल्द ही इस पर विचार विमर्श किया जायेगा और ठोस कार्रवाई की जायेगी. मंत्री को ज्ञापन सौंपने वालों में विजय कुमार, उमाशंकर प्रसाद, ललन कुमार, अंजनी कुमार सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >