अंबा (औरंगाबाद) लोजपा के पूर्व प्रत्याशी सह नेत्री कुसुम देवी ने अंबा में कार्यकर्ता सम्मेलन को सफल बनाने के लिए शुक्रवार को कुटुंबा प्रखंड के विभिन्न गांव का दौरा किया. रविवार को मां सतबहिनी स्थान अंबा स्थित अनुराग होटल मंे लोजपा कार्यकर्ताओं का सम्मेलन होगा. कुसुम देवी ने बताया कि भारी संख्या में कार्यकर्ता आयेंगे. सम्मेलन में राष्ट्रीय महासचिव सह मगध प्रभारी सत्यानंद शर्मा, पूर्व विधायक कुमार सर्वजीत, विजय कुमार सिंह उर्फ डब्ल्यू सिंह, जिलाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह भाग लेंगे. लोजपा कार्यकर्ता वीरेंद्र उपाध्याय ने बताया कि सम्मेलन के लिए तैयारी लगभग पूरी कर ली गयी है.
अंबा में लोजपा कार्यकर्ता सम्मेलन आज
अंबा (औरंगाबाद) लोजपा के पूर्व प्रत्याशी सह नेत्री कुसुम देवी ने अंबा में कार्यकर्ता सम्मेलन को सफल बनाने के लिए शुक्रवार को कुटुंबा प्रखंड के विभिन्न गांव का दौरा किया. रविवार को मां सतबहिनी स्थान अंबा स्थित अनुराग होटल मंे लोजपा कार्यकर्ताओं का सम्मेलन होगा. कुसुम देवी ने बताया कि भारी संख्या में कार्यकर्ता आयेंगे. […]
