ग्रामसभा केवल खानापूर्ति

देवकुंड (औरंगाबाद)हथियारा पंचायत के पूर्व मुखिया राम कृपाल विश्वकर्मा ने सभी वार्ड सदस्यों व रोजगार सेवक, पंचायत सेवक पर आरोप लगाते हुए कहा कि ग्रामसभा में योजनाओं का चयन में केवल खानापूर्ति की गयी. क्योंकि सभी वार्डों के ग्रामीणों को 24 दिसंबर को योजनाओं की जानकारी ग्रामसभा में देना था, लेकिन ऐसा करना इन्होंने मुनासिब […]

देवकुंड (औरंगाबाद)हथियारा पंचायत के पूर्व मुखिया राम कृपाल विश्वकर्मा ने सभी वार्ड सदस्यों व रोजगार सेवक, पंचायत सेवक पर आरोप लगाते हुए कहा कि ग्रामसभा में योजनाओं का चयन में केवल खानापूर्ति की गयी. क्योंकि सभी वार्डों के ग्रामीणों को 24 दिसंबर को योजनाओं की जानकारी ग्रामसभा में देना था, लेकिन ऐसा करना इन्होंने मुनासिब नहीं समझा. इसको लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है. इस संबंध में हथियारा पंचायत सचिव भीम राम ने बताया कि सभी ग्रामीणों को ग्रामसभा होने की सूचना दी गयी थी, लेकिन ठंड व किसानों को इस समय अधिक काम होने के कारण उपस्थिति कुछ कम थी, खानापूर्ति का आरोप गलत है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >