अंबा(औरंगाबाद). प्रखंड क्षेत्र में पिछले कई दिनों से बिजली गुल रह रही है. इससे उपभोक्ता बिजली के संकट से जूझ रहे है.पिछले दस दिनों से बिजली का आलम यह है कि मात्र एक -दो घंटा ही बिजली रहती है वो भी सोने के बाद और जगने से पहले. पिछले दिनों बिजली की सेवा ठीक ठाक थी. परंतु हाल में बिजली नहीं रहने से जहां एक ओर अंधेरे में रहने को विवश है. वहीं दूसरी ओर मोबाइल चार्ज करना भी मुश्किल हो गया है. मोबाइल चार्ज नहीं होने से लोगों को अपने सगे संबंधियों से संपर्क भी नहीं हो पा रहा है. बिजली नहीं रहने से बच्चों की पढ़ाई भी बाधित हो रही है. उपभोक्ता विभा के अधिकारी से मोबाइल पर कई बार बिजली व्यवस्था में सुधार लाने की गुहार लगा चुके है, पर आश्वासन के सिवा उन्हें कुछ नहीं मिल रहा है.ऐसा भी नहीं कि कहीं बिजली का तार पोल गिरने से कही फॉल्ट है. लोग इसे विभागीय अधिकारियों की लापरवाही मान रहे है. इस संबंध में एसडीओ चंद्रमोहन से संपर्क करने पर बताया कि विद्युत आपूर्ति में कमी के कारण ऐसी स्थिति उत्पन्न हुई है.
बिजली संकट से लोग बेहाल
अंबा(औरंगाबाद). प्रखंड क्षेत्र में पिछले कई दिनों से बिजली गुल रह रही है. इससे उपभोक्ता बिजली के संकट से जूझ रहे है.पिछले दस दिनों से बिजली का आलम यह है कि मात्र एक -दो घंटा ही बिजली रहती है वो भी सोने के बाद और जगने से पहले. पिछले दिनों बिजली की सेवा ठीक ठाक […]
