जरूरतमंदों की करती रहूंगी सहायता

भाजपा नेत्री ने केशव नगर में गरीबों में बांटे कंबल (फोटो नंबर-26)कैप्शन- महादलितों को कंबल देती भाजपा नेत्री उर्मिला भारतीऔरंगाबाद (नगर). शहर के बस पड़ाव स्थित केशव नगर में रहने वाले गरीब लोगों के बीच भाजपा नेत्री उर्मिला भारती ने शुक्रवार को कंबल बांटे. इस दौरान शिव कुमार राम, तपेश्वर प्रसाद, मधु देवी, संतोष कुमार, […]

भाजपा नेत्री ने केशव नगर में गरीबों में बांटे कंबल (फोटो नंबर-26)कैप्शन- महादलितों को कंबल देती भाजपा नेत्री उर्मिला भारतीऔरंगाबाद (नगर). शहर के बस पड़ाव स्थित केशव नगर में रहने वाले गरीब लोगों के बीच भाजपा नेत्री उर्मिला भारती ने शुक्रवार को कंबल बांटे. इस दौरान शिव कुमार राम, तपेश्वर प्रसाद, मधु देवी, संतोष कुमार, संगीता देवी, बसंती देवी, जगदीश चंद्र प्रसाद व रामबली सहित दो दर्जन लोगों को कंबल दिये गये. मौके पर श्रीमती भारती ने कहा कि भाजपा सभी लोगों के साथ खड़ा है. केंद्र सरकार द्वारा महादलितों के लिए कई तरह की योजनाएं चलायी गयी है, जिसका लाभ भी मिल रहा है. देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सोच है कि सभी का विकास हो. चाहे समाज के अगला पंक्ति में बैठने वाले व्यक्ति हों या फिर पिछले पंक्ति में. कड़ाके की ठंड में गरीब किस तरह से अपना जीवन बसर करते हैं. यह किसी से छुपा हुई नहीं है. इसी उद्देश्य से मैं आप सभी के बीच उपस्थित होकर कंबल वितरण के लिए पहुंची. आगे भी जरूरतमंदों की सहायता करूंगी. भाजपा नेत्री ने लोगों ने को साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखने की बातें कहीं. उन्होंने इसके फायदे भी बताये. इस मौके पर रमण गुप्ता, आकाश कुमार सहित कई अन्य लोग उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >