भाजयुमो ने चलाया विशेष सदस्यता अभियान

(फोटो नंबर-7) परिचय- सदस्यता अभियान में शामिल भाजपा कार्यकर्तानवीनगर (औरंगाबाद). बस स्टैंड, नवीनगर में प्रखंड व नगर भाजयुमो के कार्यकर्ताओं ने विशेष सदस्यता अभियान चलाया. प्रखंड युवा अध्यक्ष राहुल कुमार सिंह ने बताया कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिवस के मौके पर यह विशेष सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है. इसमें अब तक […]

(फोटो नंबर-7) परिचय- सदस्यता अभियान में शामिल भाजपा कार्यकर्तानवीनगर (औरंगाबाद). बस स्टैंड, नवीनगर में प्रखंड व नगर भाजयुमो के कार्यकर्ताओं ने विशेष सदस्यता अभियान चलाया. प्रखंड युवा अध्यक्ष राहुल कुमार सिंह ने बताया कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिवस के मौके पर यह विशेष सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है. इसमें अब तक 500 से अधिक लोगों ने मोबाइल फोन के माध्यम से सदस्यता ग्रहण की. नगर युवा अध्यक्ष विकास कुमार ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी हर किसी के लिए पथ प्रदर्शक व प्रेरणा के स्रोत हैं. इनके जन्म दिवस के मौके पर टॉल फ्री नंबर के माध्यम से लोगों को भाजपा का सदस्य बनने की अपील की जी रही है. इस मौके पर नगर युवा महामंत्री आलोक कुमार सिंह, उपाध्यक्ष सुरेश सोनी, विकास सिंह, सुनील कुमार सिंह पप्पू व मुन्ना सिंह समेत कई लोग शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >