निजी शिक्षण संस्थान के भवन के लिए भूमि पूजन

(फोटो नंबर-2)परिचय-भूमि पूजन करते पंडित राजेंद्र पाठक.हसपुरा (औरंगाबाद). प्रखंड के सिहाड़ी नहर पुल के पास निजी शिक्षण संस्थान के भवन निर्माण को लेकर भूमि पूजन किया गया. भूमि पूजन पंडित राजेंद्र पाठक ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पूजा करायी. संस्था के निदेशक रोशन कुमार व गुड्डू कुमार ने पूजा-अर्चना के बाद कहा कि पचरूखिया में […]

(फोटो नंबर-2)परिचय-भूमि पूजन करते पंडित राजेंद्र पाठक.हसपुरा (औरंगाबाद). प्रखंड के सिहाड़ी नहर पुल के पास निजी शिक्षण संस्थान के भवन निर्माण को लेकर भूमि पूजन किया गया. भूमि पूजन पंडित राजेंद्र पाठक ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पूजा करायी. संस्था के निदेशक रोशन कुमार व गुड्डू कुमार ने पूजा-अर्चना के बाद कहा कि पचरूखिया में पाराडाइज किड्ज वर्ल्ड व कोचिंग और कंप्यूटर की शिक्षा बच्चों को दे रही है. बच्चों को जगह के अभाव में पढ़ने में दिक्कत होती थी. संस्था द्वारा गरीब व निर्धन बच्चों को नि:शुल्क शिक्षा दिया जाता है. पढ़ने में हो रही दिक्कत भवन का निर्माण होते ही दूर हो जायेगी. भूमि पूजन के मौके पर राम प्रवेश सिंह, अक्षय कुमार, परवीन कुमार, पे्रम कुमार, सोहन राम व दीन दयाल बिट्टू कुमार ने कहा कि सुदूर इलाके में शिक्षण संस्थान शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर कार्य कर रही है. गरीब बच्चों को शिक्षण संस्थान से अधिक लाभ मिल रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >