उपडाक घर को नये भवन में ले जाने की मांग

दाउदनगर (औरंगाबाद). भखरूआ मोड़ स्थित उप डाक घर का अपना भवन नहीं होने से काफी परेशानी हो रही है. इस डाक घर से अनुमंडल कार्यालय, अनुमंडल व्यवहार न्यायालय, अवर निबंधन कार्यालय, कृषि विभाग, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कार्यालय व विधि संघ सहित सैकड़ों व्यावसायिक प्रतिष्ठानों का पत्र आते-जाते हैं. बाहर से देखने पर पता ही नहीं […]

दाउदनगर (औरंगाबाद). भखरूआ मोड़ स्थित उप डाक घर का अपना भवन नहीं होने से काफी परेशानी हो रही है. इस डाक घर से अनुमंडल कार्यालय, अनुमंडल व्यवहार न्यायालय, अवर निबंधन कार्यालय, कृषि विभाग, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कार्यालय व विधि संघ सहित सैकड़ों व्यावसायिक प्रतिष्ठानों का पत्र आते-जाते हैं. बाहर से देखने पर पता ही नहीं चलता है कि यहां डाक घर भी है. विधि संघ के अध्यक्ष शशिभूषण सिंह व पूर्व उपाध्यक्ष उमेश सिंह ने बताया कि डाकघर में आने-जाने में कई बार पैर फिसल गये हैं. इसलिए उप डाक घर को शीघ्र किसी नये मकान में स्थानांतरित करने की आवश्यकता है, ताकि लोगों को आने-जाने में सुविधा प्राप्त हो सके.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >