गरीबों के सेवा में तत्पर (फोटो नंबर-13) परिचय- पिराहीबाग में कंबल वितरण करते कमिटी के सदस्य

दाउदनगर(अनुमंडल) बैतुलमाल कमेटी के संस्थापक सदस्य हाजी मनव्वर शाह मासूम के सौजन्य से शहर के पिराही बाग में 50 गरीबों के बीच कंबल का वितरण किया गया. संस्थापक सदस्य के अनुसार उनके सौजन्य से 200 कंबल का वितरण किया जाना है. संस्था के संस्थापक सदस्य हाजी सब्बीर अंसारी, अध्यक्ष डॉ ओशाफ, सचिव अधिवक्ता एजाजुल हक, […]

दाउदनगर(अनुमंडल) बैतुलमाल कमेटी के संस्थापक सदस्य हाजी मनव्वर शाह मासूम के सौजन्य से शहर के पिराही बाग में 50 गरीबों के बीच कंबल का वितरण किया गया. संस्थापक सदस्य के अनुसार उनके सौजन्य से 200 कंबल का वितरण किया जाना है. संस्था के संस्थापक सदस्य हाजी सब्बीर अंसारी, अध्यक्ष डॉ ओशाफ, सचिव अधिवक्ता एजाजुल हक, कोषाध्यक्ष तौफिक कुरैशी, उपाध्यक्ष मास्टर इसलाम सैयदा, वार्ड पार्षद प्रतिनिधि मुन्ना नौशाद ने गरीबों के बीच कंबल बांटे. सचिव ने कहा कि यह संस्था गरीबों की सेवा के लिए हमेशा तत्पर रही है. इससे पहले संसा व मुस्लिमाबाद में कंबल बांटा गया है. गरीब घर की चार लड़कियों की शादी में आर्थिक मदद व एक व्यक्ति को इलाज मंे आर्थिक मदद की गयी है. संस्था के सदस्य पूरे सेवा भाव से गरीबों व असहायों की सेवा के लिए तत्पर रहे हैं. अभी भीषण ठंड को देखते हुए यह कंबल वितरण किया जा रहा है,ताकि गरीबों को राहत मिल सके.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >