औरंगाबाद (कोर्ट) जम्होर महादलित टोला में बिजली मुहैया कराने की मांग लोगों ने मुख्यमंत्री से की है. महादलित टोला के दर्जनों लोगों ने इससे संबंधित एक ज्ञापन शनिवार को मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी को सौंपा. ज्ञापन में सतीश कुमार, पप्पू ज्वाला, रितेश कुमार, बेनी राम, अर्जुन राम, बसंती देवी आदि ने कहा है कि इस टोला की आबादी 250 से भी अधिक है. लेकिन बिजली विभाग के पदाधिकारियों से बार-बार गुहार लगाये जाने के बाद भी बिजली मुहैया नहीं करायी गयी है. इससे महादलित टोला में रहने वाले लोगों को काफी परेशानी हो रही है. उन्होंने मुख्यमंत्री से जल्द से जल्द बिजली उपलब्ध कराने की मांग की है.
ग्रामीणों ने बिजली के लिए लगायी गुहार
औरंगाबाद (कोर्ट) जम्होर महादलित टोला में बिजली मुहैया कराने की मांग लोगों ने मुख्यमंत्री से की है. महादलित टोला के दर्जनों लोगों ने इससे संबंधित एक ज्ञापन शनिवार को मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी को सौंपा. ज्ञापन में सतीश कुमार, पप्पू ज्वाला, रितेश कुमार, बेनी राम, अर्जुन राम, बसंती देवी आदि ने कहा है कि इस […]
