कैंपस सेलेक्शन में दस छात्रों ने मारी बाजी

औरंगाबाद (ग्रामीण) : औरंगाबाद के प्रसिद्ध शिक्षण संस्थान सीतयोग इंजीनियरिंग कॉलेज में शुक्रवार को कैंपस सेलेक्शन का आयोजन किया गया. टेली कम्यूनिकेशन तथा बेब डिजाइनिंग की कंपनी रिकॉम इन्फोटेक ने संस्था के बीटेक के अंतिम वर्ष के छात्र को इसमें शामिल किया. सेलेक्शन हेतु कंपनी के दिल्ली मुख्यालय से एचआर हेड धर्मेंद्र कुमार तथा सहायक […]

औरंगाबाद (ग्रामीण) : औरंगाबाद के प्रसिद्ध शिक्षण संस्थान सीतयोग इंजीनियरिंग कॉलेज में शुक्रवार को कैंपस सेलेक्शन का आयोजन किया गया. टेली कम्यूनिकेशन तथा बेब डिजाइनिंग की कंपनी रिकॉम इन्फोटेक ने संस्था के बीटेक के अंतिम वर्ष के छात्र को इसमें शामिल किया.

सेलेक्शन हेतु कंपनी के दिल्ली मुख्यालय से एचआर हेड धर्मेंद्र कुमार तथा सहायक एचआर दर्शन सिंह उपस्थित थे. इंजीनियरिंग कॉलेज के चेयरमैन कुमार योगेंद्र नारायण सिंह ने बताया कि कैंपस सेलेक्शन में रविशंकर कुमार, राजीव रंजन कुमार, कुमार मयंक, कुमारी स्नेहा सिंह, विष्णु प्रजापति, शालिनी सिन्हा,अंबुज कुमार वर्मा, लव कुमार, सुनील कुमार तथा उत्सव अंशु का चयन किया गया. कुल 10 छात्र-छात्राएं चयन किये गये.

कैंपस सेलेक्शन के उपरांत कंपनी के प्रतिनिधियों ने संस्थान के विभिन्न विभागों में घुम-घुम कर देखा और सराहा. व्यवस्था की जम कर तारीफ की. प्रतिनिधियों ने कहा कि यह कॉलेज मील का पत्थर साबित होगा. यहां से निकलने वाले विद्यार्थी राष्ट्र का नाम रोशन करेंगे. इस दौरान संस्थान के सचिव राजेश कुमार सिंह भी उपस्थित थे. जिन्होंने चयनित छात्र-छात्राओं को बधाई दी. बताते चलें कि इंजीनियरिंग कॉलेज लगातार कैंपस सेलेक्शन का आयोजन कर रही है. देश की बड़ी-बड़ी कंपनियां अपना कैंपस सेलेक्शन कर चुकी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >