गृह रक्षकों ने लिया आंदोलन का निर्णय

औरंगाबाद (कोर्ट): बिहार रक्षावाहिनी स्वयंसेवक संघ की जिला शाखा की बैठक शुक्रवार को हुई. बैठक की अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष सत्यनारायण सिंह ने की, जिसमें कई बिंदुओं पर चर्चा की. वक्ताओं ने कहा कि बिहार रक्षावाहिनी स्वयंसेवक संघ केंद्रीय समिति एवं राज्य सरकार के बीच कई बार समझौता हुआ. लेकिन, समझौता को आज तक लागू […]

औरंगाबाद (कोर्ट): बिहार रक्षावाहिनी स्वयंसेवक संघ की जिला शाखा की बैठक शुक्रवार को हुई. बैठक की अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष सत्यनारायण सिंह ने की, जिसमें कई बिंदुओं पर चर्चा की. वक्ताओं ने कहा कि बिहार रक्षावाहिनी स्वयंसेवक संघ केंद्रीय समिति एवं राज्य सरकार के बीच कई बार समझौता हुआ. लेकिन, समझौता को आज तक लागू नहीं किया गया. इसके खिलाफ चरणबद्ध आंदोलन किया जायेगा. विभिन्न चरणों में आंदोलन होगा और इसकी शुरुआत पांच दिसंबर से होगी. दूसरे चरण में आठ से 12 दिसंबर तक गृह रक्षक सामूहिक अवकाश पर रहेंगे. इसके अलावा भी तिथि के अनुसार आंदोलन करने का निर्णय लिया गया. इस मौके पर प्रदेश सचिव उपेंद्र नाथ शर्मा, गुप्तेश्वर पाठक सहित अन्य लोग उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >