काला बिल्ला लगा कर प्रशिक्षण में शामिल हुए रोजगार सेवक

ओबरा (औरंगाबाद) : प्रखंड मुख्यालय स्थित गौतमबुद्ध टाउन हॉल में चार दिवसीय हमार गांव, हमारी योजना का प्रशिक्षण दिया जा रहा है. प्रखंड के प्रेरक, रोजगार सेवक, इंदिरा आवास सहायक, टोलासेवक व विकास मित्र को यह प्रशिक्षण दिया जा रहा है. पंचायत रोजगार सेवकों ने सरकार के विरुद्ध अपनी मांगों से संबंधित काला बिल्ला लगा […]

ओबरा (औरंगाबाद) : प्रखंड मुख्यालय स्थित गौतमबुद्ध टाउन हॉल में चार दिवसीय हमार गांव, हमारी योजना का प्रशिक्षण दिया जा रहा है. प्रखंड के प्रेरक, रोजगार सेवक, इंदिरा आवास सहायक, टोलासेवक व विकास मित्र को यह प्रशिक्षण दिया जा रहा है. पंचायत रोजगार सेवकों ने सरकार के विरुद्ध अपनी मांगों से संबंधित काला बिल्ला लगा कर प्रशिक्षण में भाग ले रहे हैं.

प्रशिक्षण में चार ट्रेनर नियुक्त किये गये हैं. ट्रेनर के रूप में बीडीओ कुमार शैलेंद्र, मनरेगा कार्यक्रम पदाधिकारी कुमार शैलेंद्र, कनीय अभियंता धीरेंद्र कुमार आजाद व बीपीएम खगेंद्र कुमार द्वारा प्रशिक्षण दिया जा रहा है. कार्यक्रम पदाधिकारी ने बताया कि प्रशिक्षण के माध्यम से 26 नवंबर से प्रत्येक पंचायत में विशेष आमसभा होंगी.

इसके माध्यम से संबंधित गांव के स्वास्थ्य, शिक्षा, पेयजल व सड़क सहित अन्य योजनाओं के बारे में सर्वेक्षण कराये जायेंगे. संबंधित पंचायत में एक महा योजना तैयार की जानी है. इसका क्रियान्वयन अगले पांच वर्षों तक संबंधित विभाग करायेगा. उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा यह एक नयी योजना चला रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >