ट्रेनिंग के नाम पर की जा रही खानापूर्ति

मेनू के अनुसार नहीं मिल रहा भोजन (फोटो नंबर-2) परिचय-बीआरसी में बंद ताले को देखते सीओ अनिल कुमार चौधरीओबरा (औरंगाबाद)प्रखंड मुख्यालय स्थित बीआरसी कार्यालय में शिक्षा विभाग द्वारा राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान के तहत संचालित उच्च विद्यालय के शिक्षकों को पांच दिवसीय तालीम आवासीय प्रशिक्षण दिया जा रहा है. यह प्रशिक्षण 19 नवंबर से दिया […]

मेनू के अनुसार नहीं मिल रहा भोजन (फोटो नंबर-2) परिचय-बीआरसी में बंद ताले को देखते सीओ अनिल कुमार चौधरीओबरा (औरंगाबाद)प्रखंड मुख्यालय स्थित बीआरसी कार्यालय में शिक्षा विभाग द्वारा राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान के तहत संचालित उच्च विद्यालय के शिक्षकों को पांच दिवसीय तालीम आवासीय प्रशिक्षण दिया जा रहा है. यह प्रशिक्षण 19 नवंबर से दिया जा रहा है. 23 नवंबर को समाप्त होगा. प्राप्त जानकारी के अनुसार दाउदनगर अनुमंडल के इंटर विद्यालय अशोका, उच्च विद्यालय संसा, गोरडीहा, अरई, ओबरा, गोह, रूकुंडी व नवनेर सहित कई विद्यालयों के शिक्षकों को पांच दिवसीय प्रशिक्षण दिया जा रहा है. लेकिन, विभागीय लापरवाही के कारण सिर्फ खानापूर्ति किया जा रहा है. चार बजे के बाद प्रशिक्षण कार्यालय का ताला बंद कर दिया जाता है. गुरुवार की देर शाम जब अंचल अधिकारी प्रशिक्षण कार्यालय पहुंचे तो कार्यालय में ताला बंद था. प्रशिक्षणार्थी ओम प्रकाश दूबे, आनंद राज केसरी, अनिल पांडेय, वीर बहादुर सिंह ने बताया कि ट्रेनिंग के नाम पर खानापूर्ति किया जा रहा है. मेनू के अनुसार भोजन भी नहीं बनाया जाता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >