फोटो नंबर-21) परिचय- कार्यशाला में उपस्थित कार्यपालक अभियंता व अन्य

शौचालय निर्माण की तकनीकी जानकारी औरंगाबाद (ग्रामीण)शहर के एक होटल में स्वच्छ भारत मिशन पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन गुरुवार को किया गया. यह आयोजन एसीइ पटना के तत्वावधान में व यूनिसेफ तथा जिला जल एवं स्वच्छता समिति द्वारा किया गया. कार्यशाला का उद्घाटन पीएचइडी के कार्यपालक अभियंता ई बिंदु भूषण ने की. उन्होंने […]

शौचालय निर्माण की तकनीकी जानकारी औरंगाबाद (ग्रामीण)शहर के एक होटल में स्वच्छ भारत मिशन पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन गुरुवार को किया गया. यह आयोजन एसीइ पटना के तत्वावधान में व यूनिसेफ तथा जिला जल एवं स्वच्छता समिति द्वारा किया गया. कार्यशाला का उद्घाटन पीएचइडी के कार्यपालक अभियंता ई बिंदु भूषण ने की. उन्होंने कहा कि इस कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य है जनप्रतिनिधियों को शौचालय निर्माण व उपयोग की बारीकियों समझने का. एसीइ पटना के निदेशक महेश कुमार अग्रवाल ने शौचालय निर्माण की तकनीकी जानकारी दी. प्रश्नकाल में निर्मल पंचायत हेतु चयनित 16 पंचायतों के मुखिया द्वारा शौचालय निर्माण के उपरांत राशि भुगतान में हो रही परेशानी को लेकर बात उठाया गया. इस संबंध में पीएचइडी कोडिनेटर भूपेंद्र कुमार द्वारा कहा गया कि मनरेगा की राशि नहीं है तो भी निर्मल भारत की राशि 4600 रुपये का भुगतान किया जा सकता है. यूनिसेफ के कार्यक्रम प्रबंधक नित्यानंद हलदर ने कहा कि स्वच्छ भारत मिशन के तहत प्रत्येक घर में शौचालय का निर्माण व उपयोग सुनिश्चित किया जाना है. कार्यशाला में सहायक अभियंता प्रिंस कुमार, राकेश कुमार, जेइ धनंजय कुमार, विनय कुमार बैठा, मुखिया उमा देवी सहित अन्य जनप्रतिनिधि शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >