औरंगाबाद (कोर्ट) मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी द्वारा दिये गये केंद्रीय मंत्रियों को राज्य में नहीं घुसने देने की बयान पर बिहार सरकार के पूर्व मंत्री ने तीखी प्रतिक्रिया दी है. पूर्व मंत्री डॉ सुरेश पासवान ने कहा है कि मुख्यमंत्री अपने बयानबाजी से सामाजिक द्वेष फैलाने की कोशिश कर रहे हैं. वह लगातार संवैधानिक मर्यादा को तोड़ रहे हैं, जिसकी जितनी भी निंदा की जाये वह कम होगी. उन्होंने कहा कि क्या किसी मुख्यमंत्री को इतनी शक्ति प्राप्त है कि वह किसी केंद्रीय मंत्री को रोक सके. मुख्यमंत्री बिहार की जनता का मजाक उड़ा रहे हैं. संविधान की शपथ खाकर असंवैधानिक बात कर रहे हैं. मुख्यमंत्री को ऐसी बयानबाजी के लिए जनता से माफी मांगनी चाहिए.
सामाजिक द्वेष फैलाने की कोशिश कर रहे सीएम
औरंगाबाद (कोर्ट) मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी द्वारा दिये गये केंद्रीय मंत्रियों को राज्य में नहीं घुसने देने की बयान पर बिहार सरकार के पूर्व मंत्री ने तीखी प्रतिक्रिया दी है. पूर्व मंत्री डॉ सुरेश पासवान ने कहा है कि मुख्यमंत्री अपने बयानबाजी से सामाजिक द्वेष फैलाने की कोशिश कर रहे हैं. वह लगातार संवैधानिक मर्यादा […]
