महावीर प्रसाद की हत्या से व्यवसायी भयभीत

औरंगाबाद (कोर्ट)बिहार प्रदेश वैश्य महासम्मेलन की जिला शाखा की बैठक गुरुवार को हुई. बैठक की अध्यक्षता महासम्मेलन के जिलाध्यक्ष अमित कुमार ने की. बैठक में व्यवसायी महावीर प्रसाद की हत्या के प्रति चिंता जाहिर की गयी और उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की. वक्ताओं ने कहा कि घनी आबादी के बीच व्यवसायी की […]

औरंगाबाद (कोर्ट)बिहार प्रदेश वैश्य महासम्मेलन की जिला शाखा की बैठक गुरुवार को हुई. बैठक की अध्यक्षता महासम्मेलन के जिलाध्यक्ष अमित कुमार ने की. बैठक में व्यवसायी महावीर प्रसाद की हत्या के प्रति चिंता जाहिर की गयी और उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की. वक्ताओं ने कहा कि घनी आबादी के बीच व्यवसायी की हत्या हो गयी. यह गंभीर विषय है. प्रशासन भी चौकस नहीं है. यही कारण है कि व्यवसायी अपराधियों के निशाने पर हैं. इस घटना से शहर के व्यवसायी भयभीत हैं. लोगों ने जल्द से जल्द अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग प्रशासन से की है. इस मौके पर सचिव लक्ष्मण प्रसाद, कुणाल गुप्ता, शिवदयाल प्रसाद गुप्ता, हरदेव प्रसाद गुप्ता, सुदामा प्रसाद स्वर्णकार सहित अन्य लोग उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >