औरंगाबाद कार्यालयऔरंगाबाद शहर से आठ किलोमीटर पूरब कनबेहरी गांव के समीप जीटी रोड दो पर एक ट्रक ने युवक को कुचल डाला. इस घटना में कनबेहरी गांव के ही 21 वर्षीय युवक निखिल कुमार की दर्दनाक मौत हो गयी. कुचलने से शव क्षत-विक्षत होकर सड़क के ऊपर बिखर गया. मिली जानकारी के अनुसार निखिल अपने घर से गांव के ही स्कूल में पढ़ रहे बच्चे को लाने के लिए जा रहा था. स्कूल गांव में सड़क के उस पार है. जैसे ही सड़क को पार करने लगा एक अनियंत्रित ट्रक ने उसे कुचल दिया. घटना के बाद गांववाले सड़क पर उतर गये. लेकिन, कुछ ही देर बाद जानकारी पाकर मुफस्सिल थाना की पुलिस, सीओ व बीडीओ घटना स्थल पर पहुंच गये. सीओ द्वारा पारिवारिक लाभ योजना के तहत 20 हजार और ओरा पंचायत के मुखिया द्वारा कबीर अंत्येष्टि योजना के तहत दाह संस्कार के लिए 1500 रुपये दिये गये. इसके बाद पुलिस ने शव को उठा कर पोस्टमार्टम करायी. इस घटना से गांव में मातम का माहौल है.
ट्रक से कुचल कर युवक की मौत
औरंगाबाद कार्यालयऔरंगाबाद शहर से आठ किलोमीटर पूरब कनबेहरी गांव के समीप जीटी रोड दो पर एक ट्रक ने युवक को कुचल डाला. इस घटना में कनबेहरी गांव के ही 21 वर्षीय युवक निखिल कुमार की दर्दनाक मौत हो गयी. कुचलने से शव क्षत-विक्षत होकर सड़क के ऊपर बिखर गया. मिली जानकारी के अनुसार निखिल अपने […]
