दाउदनगर (औरंगाबाद) मध्य विद्यालय के विद्यार्थियों को परिभ्रमण पर ले जाने के लिए राशि बढ़ाने की जरूरत है. बिहार राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ दाउदनगर के प्रखंड अध्यक्ष रामजीवन सिंह ने कहा कि परिभ्रमण के लिए मात्र दस हजार रुपये ही मिलते हैं,जो गाड़ी भाड़ा में ही समाप्त हो जाते हंै. सबसे बड़ी बात यह है कि रुपये कम मिलने के कारण हर वक्त एक ही जगह जाने से बच्चों की रुचि घट रही है. होटलों में खाना खिलाना काफी महंगा पड़ रहा है. बोधगया जैसे जगह पर भी 80 रुपये प्लेट से कम में खाना नहीं मिल पा रहा है. इसके कारण दस हजार रुपये में बच्चों को भ्रमण कराना महंगा साबित हो रहा है. दस हजार की जगह राशि को बढ़ा कर बीस हजार रुपये करने की आवश्यकता है. ताकि बच्चे बिहार के अगल-बगल के राज्यों में भी जाकर धार्मिक तथा ऐतिहासिक स्थलों का परिभ्रमण कर सके.
परिभ्रमण की राशि बढ़ाने की मांग
दाउदनगर (औरंगाबाद) मध्य विद्यालय के विद्यार्थियों को परिभ्रमण पर ले जाने के लिए राशि बढ़ाने की जरूरत है. बिहार राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ दाउदनगर के प्रखंड अध्यक्ष रामजीवन सिंह ने कहा कि परिभ्रमण के लिए मात्र दस हजार रुपये ही मिलते हैं,जो गाड़ी भाड़ा में ही समाप्त हो जाते हंै. सबसे बड़ी बात यह है […]
