दाउदनगर (औरंगाबाद)मखरा गांव में पिछले दो साल से ट्रांसफॉर्मर जलने के कारण बिजली आपूर्ति ठप है. ग्रामीण कृष्ण मुरारी व अजय सिंह ने बताया कि पिछले दो साल से ट्रांसफॉर्मर जला हुआ है. इसके कारण आज भी ग्रामीण लालटेन की रोशनी में रात गुजारते हैं. ग्रामीणों ने बताया कि घरों में लगे बिजली के पंखे व टीवी बेकार पड़े हुए हैं. इसके कारण ग्रामीण काफी परेशान हैं. ग्रामीणों ने इसके लिए कई बार विभाग से संपर्क किया, पर कोई परिणाम नहीं निकला. ग्रामीणों ने शीघ्र ट्रांसफॉर्मर लगाने की मांग की है.
मखरा में ट्रांसफॉर्मर लगाने की मांग
दाउदनगर (औरंगाबाद)मखरा गांव में पिछले दो साल से ट्रांसफॉर्मर जलने के कारण बिजली आपूर्ति ठप है. ग्रामीण कृष्ण मुरारी व अजय सिंह ने बताया कि पिछले दो साल से ट्रांसफॉर्मर जला हुआ है. इसके कारण आज भी ग्रामीण लालटेन की रोशनी में रात गुजारते हैं. ग्रामीणों ने बताया कि घरों में लगे बिजली के पंखे […]
