जिलास्तरीय सम्मेलन को लेकर चर्चा

औरंगाबाद (कोर्ट)जिले में कुशवाहा समाज द्वारा 21 नवंबर को जिला स्तरीय सम्मेलन का आयोजन किया जायेगा. इसको लेकर कार्यकारिणी समिति की बैठक बुधवार को हुई, जिसमें सम्मेलन को सफल बनाने पर चर्चा की गयी. वक्ताओं ने कहा कि इस सम्मेलन में बिहार सरकार के पूर्व मंत्री बागी कुमार वर्मा भी शामिल होंगे. सम्मेलन में कुशवाहा […]

औरंगाबाद (कोर्ट)जिले में कुशवाहा समाज द्वारा 21 नवंबर को जिला स्तरीय सम्मेलन का आयोजन किया जायेगा. इसको लेकर कार्यकारिणी समिति की बैठक बुधवार को हुई, जिसमें सम्मेलन को सफल बनाने पर चर्चा की गयी. वक्ताओं ने कहा कि इस सम्मेलन में बिहार सरकार के पूर्व मंत्री बागी कुमार वर्मा भी शामिल होंगे. सम्मेलन में कुशवाहा समाज के अधिकारों व उन्हें जागरूक करने के लिए रणनीति बनायी जायेगी. इस मौके पर पूर्व विधायक सुरेश मेहता, अनिल कुशवाहा, बासुदेव मेहता, चितरंजन प्रसाद व अन्य उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >