भाकपा माओवादी के शीर्ष नक्सली नीतीश जी पुलिस के हत्थे चढ़ा(पेज वन)

औरंगाबाद कार्यालय:नक्सलियों के विरूद्ध चलाये जा रहे सर्च ऑपरेशन में पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है. पुलिस ने प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा माओवाद के शीर्ष नक्सली नीतीश जी को गिरफ्तार कर लिया है. इसकी गिरफ्तारी एसटीएफ ने मदनपुर और देव के जंगल तटीय इलाके से की है. गिरफ्तार किये जाने के उपरांत इससे […]

औरंगाबाद कार्यालय:नक्सलियों के विरूद्ध चलाये जा रहे सर्च ऑपरेशन में पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है. पुलिस ने प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा माओवाद के शीर्ष नक्सली नीतीश जी को गिरफ्तार कर लिया है. इसकी गिरफ्तारी एसटीएफ ने मदनपुर और देव के जंगल तटीय इलाके से की है. गिरफ्तार किये जाने के उपरांत इससे पूछताछ भी किये जा रहे हैं. हालांकि पुलिस के वरीय पदाधिकारी इसकी पुष्टि नहीं कर रहे हैं. लेकिन पुलिस सूत्रों से ही मिली जानकारी के अनुसार नीतीश जी एक खूंखार नक्सली है और पूछताछ के क्रम में कई बड़ी खुलासा भी किया है. पुलिस सूत्र यह भी बताते हैं कि गिरफ्तार नक्सली ने टंडवा थाना पुलिस जीप को लैंड माइंस से उड़ाने की घटना में भी संलिप्तता स्वीकार की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >