‘संगठन को बूथ स्तर से मजबूत करने की जरूरत’राजद कार्यकर्ताओं ने बैठक में वरिष्ठ नेताओं को समस्याओं से कराया अवगत औरंगाबाद (ग्रामीण)शहर के अमित होटल में राष्ट्रीय जनता दल की एक बैठक बुधवार को जिलाध्यक्ष कौलेश्वर यादव की अध्यक्षता में आयोजित की गयी. बैठक में संगठन की मजबूती व पटना में चार दिसंबर को होनेवाले महाधरना पर गंभीरता से चर्चा की गयी. बैठक में पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ कांति सिंह, पूर्व मंत्री डॉ सुरेंद्र प्रसाद यादव भी शामिल हुए. बैठक में वरिष्ठ नेताओं ने कार्यकर्ताओं से उनकी समस्याएं से अवगत होकर उनके साथ कई बिंदुओं पर वार्ता की. बैठक में कार्यकर्ताओं ने समस्या उठाते हुए कहा कि औरंगाबाद में सैकड़ों युवाओं का नाम मतदाता सूची में इस लिये नहीं जोड़ा जा रहा है कि उनके पास सर्टिफिकेट नहीं है. उनसे शपथ पत्र मांगी जा रही है. जो व्यक्ति गांव से शहर की ओर नहीं निकला, जो पढ़ाई नहीं किया वह सर्टिफिकेट कहां से लायेगा. इस पर वरिष्ठ नेताओं ने कहा कि इस पर गंभीरता से प्रशासनिक पदाधिकारियों से बात की जायेगी. कई मुद्दे ग्रामीण इलाकों से भी उठे. अंतत: बैठक में यह निर्णय लिया गया कि संगठन को बूथ स्तर से और मजबूत बनाने की आवश्यकता है. बैठक में युवा जिलाध्यक्ष एहसानुल हक अंसारी, प्रदेश महासचिव सुबोध कुमार सिंह, रूपा पासवान, कुमारी गोदावरी, संजय यादव, उदय उज्जवल, उदय भारतीय, छात्र अध्यक्ष सुमित कुमार, प्रखंड अध्यक्ष सरिता देेवी सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे.
(फोटो नंबर-22)परिचय-बैठक में उपस्थित राजद कार्यकर्ता
‘संगठन को बूथ स्तर से मजबूत करने की जरूरत’राजद कार्यकर्ताओं ने बैठक में वरिष्ठ नेताओं को समस्याओं से कराया अवगत औरंगाबाद (ग्रामीण)शहर के अमित होटल में राष्ट्रीय जनता दल की एक बैठक बुधवार को जिलाध्यक्ष कौलेश्वर यादव की अध्यक्षता में आयोजित की गयी. बैठक में संगठन की मजबूती व पटना में चार दिसंबर को होनेवाले […]
