झारखंड चुनाव में प्रचार करेंगे राजद के पूर्व मंत्री (फोटो नंबर-11) परिचय-कार्यकर्ताओं के साथ प्रेस वार्ता में पूर्व मंत्री भगवान सिंह कुशवाहा.ओबरा (औरंगाबाद). राजद के प्रवक्ता व पूर्व मंत्री भगवान सिंह कुशवाहा झारखंड विधानसभा चुनाव में चतरा विधानसभा क्षेत्र से पार्टी प्रत्याशी जनार्दन प्रसाद के समर्थन में प्रचार करेंगे. ये बातें उन्होंने गिरा गांव में बुधवार को प्रेस वार्ता में कहीं. उन्होंने बताया कि आगामी झारखंड के विधानसभा चुनाव में राष्ट्रीय जनता दल भारी मतों से अपनी जीत सुनिश्चित करेगी. उन्होंने भारत सरकार व प्रधानमंत्री पर निशाना साधते हुए कहा कि पिछले लोकसभा चुनाव में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने घोषणा की थी कि जब केंद्र में हमारी सरकारी बनेगी तो विदेश में जमा काला धन वापस लायेंगे. उन्होंने बताया कि देश के प्रधानमंत्री सिर्फ बयान देने में आगे हैं. उन्होंने जनता को धोखा दिया है. साथ ही केंद्र सरकार ने इंदिरा आवास व मनरेगा में कटौती भी की गयी है. उन्होंने कहा कि जब यूपीए की सरकार थी तो इंदिरा आवास व मनरेगा का कार्य बड़े पैमाने पर किया जाता था. इस मौके पर नागमणि वर्मा, अशोक कुमार, विशाल कुमार, राजू कुमार, रंजन कुमार, सिकंदर प्रसाद व धनंजय मेहता आदि मौजूद थे.
'प्रधानमंत्री सिर्फ बयान देने में आगे'
झारखंड चुनाव में प्रचार करेंगे राजद के पूर्व मंत्री (फोटो नंबर-11) परिचय-कार्यकर्ताओं के साथ प्रेस वार्ता में पूर्व मंत्री भगवान सिंह कुशवाहा.ओबरा (औरंगाबाद). राजद के प्रवक्ता व पूर्व मंत्री भगवान सिंह कुशवाहा झारखंड विधानसभा चुनाव में चतरा विधानसभा क्षेत्र से पार्टी प्रत्याशी जनार्दन प्रसाद के समर्थन में प्रचार करेंगे. ये बातें उन्होंने गिरा गांव में […]
