अंछा में इंटर स्कूल स्थापित करने की मांग

दाउदनगर (औरंगाबाद). दाउदनगर प्रखंड की अंछा ग्राम पंचायत में एक भी माध्यमिक विद्यालय नहीं होने के कारण छात्र-छात्राओं को शिक्षा ग्रहण करने के लिए दूसरी जगहों पर जाना पड़ता है. ग्रामीण अरुण कुमार ने बताया कि अंछा पंचायत में केसराड़ी, ठाकुर बिगहा व चौरम सहित अन्य गांव आते है. सभी गांवों में मध्य विद्यालय तो […]

दाउदनगर (औरंगाबाद). दाउदनगर प्रखंड की अंछा ग्राम पंचायत में एक भी माध्यमिक विद्यालय नहीं होने के कारण छात्र-छात्राओं को शिक्षा ग्रहण करने के लिए दूसरी जगहों पर जाना पड़ता है. ग्रामीण अरुण कुमार ने बताया कि अंछा पंचायत में केसराड़ी, ठाकुर बिगहा व चौरम सहित अन्य गांव आते है. सभी गांवों में मध्य विद्यालय तो स्थापित है, परंतु माध्यमिक विद्यालय की स्थापना नहीं हो पायी है. इसके कारण आठवीं कक्षा पास करने के बाद छात्र-छात्राओं को नवमी कक्षा में नामांकन कराने के लिए दाउदनगर जाना पड़ता है. पांच किलोमीटर दूर जाकर पढ़ाई करने में खास कर छात्राओं को बड़ी परेशानी होती है. इससे विद्यार्थी परेशान हो जाते हैं. गांववालों ने अंछा में इंटर विद्यालय स्थापित कराने की मांग सरकार से की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >