लोक शिक्षण केंद्र ने चलाया जागरूकता अभियान

मदनपुर (औरंगाबाद). थाना क्षेत्र के घटराइन गांव में मुखिया संजय यादव के नेतृत्व में लोक शिक्षण केंद्र के सदस्यों द्वारा जागरूकता अभियान चलाया गया. इसके तहत घटराइन गांव की साफ-सफाई की गयी व लोगों को जन-धन योजना के बारे में बताया गया. लोगों से बैंक में खाता खुलवाने की बातें कहीं गयीं. यह कार्यक्रम पूरे […]

मदनपुर (औरंगाबाद). थाना क्षेत्र के घटराइन गांव में मुखिया संजय यादव के नेतृत्व में लोक शिक्षण केंद्र के सदस्यों द्वारा जागरूकता अभियान चलाया गया. इसके तहत घटराइन गांव की साफ-सफाई की गयी व लोगों को जन-धन योजना के बारे में बताया गया. लोगों से बैंक में खाता खुलवाने की बातें कहीं गयीं. यह कार्यक्रम पूरे पंचायत में 18 से 28 नवंबर तक लगातार चलाया जायेगा. कार्यक्रम में प्रेरक निरंजन कुमार, तनुजा कुमारी, अष्टम पासवान, अनिल सिंह, बिहारी भुइंया, बसंत कुमार, रवींद्र कुमार व वीरेंद्र चौधरी के अलावा कई लोगों ने हिस्सा लिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >