मतदाता सूची में नाम जरूर जोड़वाये : सजंय दाउदनगर (अनुमंडल)18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के जिन लोगों का नाम मतदाता सूची में दर्ज नहीं है, वह अपना नाम बीएलओ से मिल कर मतदाता सूची में अवश्य जुड़वाये. यह बात साक्षर भारत मिशन के प्रखंड कार्यक्रम समन्वयक डॉ संजय कुमार सिंह ने गोरडीहा पंचायत के मध्य विद्यालय नोनार में स्वच्छता जागरूकता अभियान के तहत आयोजित चौपाल में कहीं. उन्होंने उपस्थित ग्रामीणों को स्वच्छता संबंधित शपथ दिलाते हुए कहा कि स्वच्छ व कर्मठ प्रतिनिधि को चुन कर लोकतंत्र को मजबूत करें. यह तभी संभव है जब 18 वर्ष व इससे अधिक आयु वर्ग के सभी लोग अपना नाम मतदाता सूची में जोड़वाने के बाद अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे. इस मौके पर मुखिया भगवान सिंह ने कहा कि स्वच्छता अभियान में सभी का सहयोग जरूरी है. पंचायत को स्वच्छ बनाने में सभी लोगों का योगदान होना चाहिए. गोरडीहा पंचायत के वरीय प्रेरक संजय ठाकुर ने उपस्थित ग्रामीणों को विभिन्न कानूनों की जानकारी दी. इस मौके पर प्रेरक रवींद्र कुमार, उप सरपंच अब्दुल मियां, टोला सेवक संतोष कुमार व अन्य मौजूद थे.
(फोटो नंबर-28,)परिचय-चौपाल को संबोधित करते प्रखंड कार्यक्रम
मतदाता सूची में नाम जरूर जोड़वाये : सजंय दाउदनगर (अनुमंडल)18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के जिन लोगों का नाम मतदाता सूची में दर्ज नहीं है, वह अपना नाम बीएलओ से मिल कर मतदाता सूची में अवश्य जुड़वाये. यह बात साक्षर भारत मिशन के प्रखंड कार्यक्रम समन्वयक डॉ संजय कुमार सिंह ने गोरडीहा पंचायत के […]
