बंदियों का धरना रहा जारी(तीन खबर)

दाउदनगर(अनुमंडल)मणिपुर की सामाजिक कार्यकर्ता इरोम शर्मिला के समर्थन में व 20 सूत्री मांगों के समर्थन में दाउदनगर उपकारा में बंदियों का धरना 12वें दिन भी जारी रहा. सात नवंबर से शुरू किया गया धरना 21 नवंबर तक चलाया जाना है. उपकारा में विचाराधीन बंदी करीमन यादव के अनुसार उपकारा परिसर में बंदियों द्वारा शांतिपूर्ण धरना […]

दाउदनगर(अनुमंडल)मणिपुर की सामाजिक कार्यकर्ता इरोम शर्मिला के समर्थन में व 20 सूत्री मांगों के समर्थन में दाउदनगर उपकारा में बंदियों का धरना 12वें दिन भी जारी रहा. सात नवंबर से शुरू किया गया धरना 21 नवंबर तक चलाया जाना है. उपकारा में विचाराधीन बंदी करीमन यादव के अनुसार उपकारा परिसर में बंदियों द्वारा शांतिपूर्ण धरना दिया जा रहा है. वक्ताओं ने इरोम शर्मिला के विचारों पर विस्तारपूर्वक चर्चा करते हुए कहा कि सरकार उनके साथ अन्याय कर रही है.26 महिलाओं का बंध्याकरण ऑपरेशनदाउदनगर(अनुमंडल)प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में आयोजित बंध्याकरण शिविर के दौरान 26 महिलाओं का बंध्याकरण ऑपरेशन किया गया. स्वास्थ्य प्रबंधक प्रेम प्रकाश दिवाकर ने बताया कि जिला से आये सर्जन डॉ आशुतोष कुमार ने प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ दिलचंद चौधरी के सहयोग से इन महिलाओं का बंध्याकरण ऑपरेशन किया गया. सभी लाभुकों को सरकार द्वारा लागू नये नियम के अनुसार एक-एक सप्ताह की मुफ्त दवा के साथ-साथ 1400 रुपये की दर से प्रोत्साहन राशि दी गयी. उनके प्रेरकों को 200 रुपये की दर से प्रोत्साहन राशि दी गयी. सम्मेलन की तैयारी जोरों परदाउदनगर (अनुमंडल) कुशवाहा राजनैतिक चेतना मंच द्वारा 21 नवंबर को औरंगाबाद के गांधी मैदान में होनेवाले सम्मेलन की तैयारी जोरों पर है. मंच से जुड़े लोगों द्वारा व्यापक जनसंपर्क अभियान चला कर अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने का प्रयास किया जा रहा है. जदयू किसान प्रकोष्ठ के प्रखंड अध्यक्ष व पंचायत समिति सदस्य ध्रुव कुशवाहा ने बताया कि सम्मेलन की सफलता के लिए गांव-गांव में जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है. सम्मेलन की अध्यक्षता पूर्व मंत्री बागी कुमार वर्मा करेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >