निलगायो के आतंक से किसान परेशान

नवीनगर (औरंगाबाद)प्रखंड क्षेत्र के सुदूरवर्ती ग्रामीण इलाके के किसान निलगाय के आतंक से परेशान हैं. दर्जनों की झुंड में निलगाय खेतों में पहुंच कर फसलों को बरबाद कर रही है. जंग बहादुर सिंह, दिनेश सिंह, अमेरिका राम, चंदन कुमार समेत अन्य ग्रामीणों ने इस ओर अविलंब पहल करने की मांग सरकार से की है.ताकि बढ़ते […]

नवीनगर (औरंगाबाद)प्रखंड क्षेत्र के सुदूरवर्ती ग्रामीण इलाके के किसान निलगाय के आतंक से परेशान हैं. दर्जनों की झुंड में निलगाय खेतों में पहुंच कर फसलों को बरबाद कर रही है. जंग बहादुर सिंह, दिनेश सिंह, अमेरिका राम, चंदन कुमार समेत अन्य ग्रामीणों ने इस ओर अविलंब पहल करने की मांग सरकार से की है.ताकि बढ़ते निलगाय के आतंक से निजात पाया जा सके. खून पसीने की कमाई बरबाद होने से बच सके. रात तो रात दिन में भी निलगायों की झुंड फसलों को खाने के साथ-साथ रौंद डालते हैं. फसलों की स्थिति देख किसान काफी हतास व निराश है. कई किसानों ने कहा कि निलगायों का आतंक इस तरह दिन प्रतिदिन बढ़ता रहा तो महंगाई को देखते हुए खेती करना काफी मुश्किल होगा. कुछ किसानों ने यह भी बताया कि गांवों से दूर बधार व टांड पर निलगायों के आतंक से खेती करना ही छोड़ दिया है. इसके कारण कई एकड़ भूमि बेकार पड़ी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >