वित्त रहित शिक्षकों की बैठक 20 को

दाउदनगर (औरंगाबाद)वित्त रहित शिक्षक व शिक्षकेतर कर्मचारी अनुदान नहीं मिलने से काफी चिंतित हैं. इसकी जानकारी देते हुए वित्त रहित शिक्षा संयुक्त मोरचा के जिला सचिव कामेश्वर सिंह ने बताया कि पिछले पांच वर्षों से अनुदान की राशि बकाया है. इसके लिए कई बार सरकार का ध्यान आकृष्ट कराया गया. पर, अभी तक अनुदान राशि […]

दाउदनगर (औरंगाबाद)वित्त रहित शिक्षक व शिक्षकेतर कर्मचारी अनुदान नहीं मिलने से काफी चिंतित हैं. इसकी जानकारी देते हुए वित्त रहित शिक्षा संयुक्त मोरचा के जिला सचिव कामेश्वर सिंह ने बताया कि पिछले पांच वर्षों से अनुदान की राशि बकाया है. इसके लिए कई बार सरकार का ध्यान आकृष्ट कराया गया. पर, अभी तक अनुदान राशि का भुगतान नहीं किया गया. इसके कारण वित्त रहित शिक्षक व शिक्षकेतर कर्मचारी भुखमरी के कगार पर पहुंच गये है. आगामी 20 नवंबर को रामशरण यादव कॉलेज देवकुंड में एक बैठक आयोजित की जायेगी. इसमें वित्त रहित शिक्षक व कर्मचारी भाग लेंगे तथा आगे की रणनीति तय की जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >