(फोटो नंबर-2,3) परिचय- शपथ ग्रहण करते पैक्स अध्यक्ष व सदस्य गण, पौधारोपण करते पैक्स अध्यक्ष व अन्य

पैक्स अघ्यक्ष व सदस्यों ने लिया शपथ देवकुंड (औरंगाबाद)गोह प्रखंड की हसामपुर पंचायत के हरिगांव में नवनिर्वाचित पैक्स अध्यक्ष व सदस्यों को शपथ बीसीओ अभिजीत कुमार द्वारा दिलाया गया. समारोह में जवाहर लाल नेहरू के तैल चित्र पर माल्यार्पण व पुष्पांजलि अर्पित की गयी. इस दौरान सदस्य मिथिलेश द्विवेदी, अमरेंद्र सिंह, राजू दास, सुखदेव ठाकुर, […]

पैक्स अघ्यक्ष व सदस्यों ने लिया शपथ देवकुंड (औरंगाबाद)गोह प्रखंड की हसामपुर पंचायत के हरिगांव में नवनिर्वाचित पैक्स अध्यक्ष व सदस्यों को शपथ बीसीओ अभिजीत कुमार द्वारा दिलाया गया. समारोह में जवाहर लाल नेहरू के तैल चित्र पर माल्यार्पण व पुष्पांजलि अर्पित की गयी. इस दौरान सदस्य मिथिलेश द्विवेदी, अमरेंद्र सिंह, राजू दास, सुखदेव ठाकुर, वीरेंद्र यादव, गीता देवी, चिंता देवी, उषा देवी, ममता देवी, बेबी देवी, पचिया देवी व अध्यक्ष राजीव कुमार विद्यार्थी को शपथ दिलाया गया. समारोह को संबोधित करते हुए राजीव कुमार विद्यार्थी ने कहा कि हसामपुर पैक्स के सभी किसानों को वादा करता हूं कि धान की बिक्री व खाद के लिए अब कहीं नहीं जाना पड़ेगा. उन्होंने चाचा नेहरू की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि बच्चे देश के कर्णधार होते है. इस दौरान समारोह को समापन कर स्वच्छता अभियान पैक्स अध्यक्ष के नेतृत्व में चलाया गया. पैक्स अध्यक्ष ने कुदाल से सफाई कर ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव किया. ग्रामीण भी इनके साथ अभियान में हाथ बटाया. पैक्स अध्यक्ष, सदस्य व समाजसेवियों ने पौधारोपण भी किया व लोगों को भी पौधा लगाने के लिए प्रेरित किया. इस मौके पर कार्यक्रम का प्रबंधक राहुल कुमार भी सक्रिय देखे गये.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >