बैंक से पैसे निकालने जा रही महिला को बाइक ने मारी टक्कर, कमर टूटी; हालत गंभीर

Arwal News :  महिला गांव में ही एक सीएसपी के पास पैसे निकालने के लिए गई थीं, लेकिन बायोमेट्रिक मशीन पर उनके अंगूठे का निशान मैच नहीं हुआ तो वह आखिकार बैंक जा रही थी. इसी दौरान हादसा हो गया.

Arwal News :  वंशी थाना क्षेत्र के इमामगंज बाजार स्थित बैंक शाखा में पैसे निकालने जा रही एक अधेड़ महिला को तेज रफ्तार मोटरसाइकिल सवार ने जोरदार टक्कर मार दी. इस सड़क हादसे में महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गई है स्थानीय लोगों की मदद से घायल महिला को तुरंत नजदीकी निजी डॉक्टर के पास ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए जहानाबाद रेफर कर दिया गया है. घायल महिला की पहचान कोचहसा गांव निवासी शांति देवी के रूप में हुई है.

सड़क पार करने के दौरान हुआ हादसा

अस्पताल में इलाज के दौरान घायल महिला शांति देवी ने बताया कि वह अपने घर से इमामगंज स्थित बैंक जाने के लिए निकली थीं. वह कोगाइसा पुल के पास मुख्य सड़क (मेन रोड) पर ऑटो (टेम्पो) पकड़ने के लिए इंतजार कर रही थीं. इसी बीच जैसे ही एक टेम्पो आया, वह उस पर बैठने के लिए सड़क पार करने लगीं. तभी इमामगंज की ओर से आ रहे एक तेज रफ्तार मोटरसाइकिल सवार युवक ने उन्हें सीधी टक्कर मार दी.

कमर में आया फ्रैक्चर

इस हादसे में महिला सड़क पर गिरकर बुरी तरह चोटिल हो गईं. डॉक्टरों के मुताबिक, दुर्घटना के कारण महिला की कमर की हड्डी टूट (फ्रैक्चर हो) गई है और शरीर के अंदरूनी हिस्सों में भी काफी गंभीर चोटें आई हैं.

पीड़ित महिला ने बताया कि यह हादसा उनके साथ बैंक के चक्कर काटने के दौरान हुआ. दरअसल, उनके अपने गांव में ही एक सीएसपी (कस्टमर सर्विस पॉइंट) बैंक संचालक केंद्र है. वह पैसे निकालने के लिए सबसे पहले वहीं गई थीं, लेकिन बायोमेट्रिक मशीन पर उनके अंगूठे का निशान (फिंगरप्रिंट) मैच नहीं हुआ.

इसके बाद सीएसपी संचालक ने उन्हें सलाह दी कि वे मुख्य बैंक शाखा में जाकर ‘विड्रॉल फॉर्म’ (पैसे निकासी का फॉर्म) भरकर सीधे काउंटर से पैसे निकाल लें. इसके लिए उन्हें मजबूरन इमामगंज की बैंक शाखा के लिए निकलना पड़ा और इसी सफर के दौरान वह इस दर्दनाक हादसे का शिकार हो गईं.

ALSO READ: यात्रियों के लिए बड़ी राहत, पटना-झाझा रूट से नई दिल्ली और हावड़ा के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rajeev Kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >