Bihar News: सोशल मीडिया के जरिए हुआ प्यार, 21 साल के युवक से दो बच्चे की मां ने रचाई शादी

Bihar News: सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक के जरिये दो बच्चों की मां को एक 21 वर्षीय युवक से प्यार हो गया. दोनों ने जहानाबाद जिले के मनेर के गौरेया स्थान स्थित मंदिर में रविवार को शादी रचा ली. 42 वर्षीय महिला अरवल जिले की निवासी है.

Bihar News: सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक के जरिये दो बच्चों की मां को एक 21 वर्षीय युवक से प्यार हो गया. दोनों ने जहानाबाद जिले के मनेर के गौरेया स्थान स्थित मंदिर में रविवार को शादी रचा ली. 42 वर्षीय महिला अरवल जिले की निवासी है. जबकि युवक मनेर के शेरपुर गांव का बताया जा रहा है. शादी करने के बाद मामला मनेर थाने पहुंचा, जहां महिला ने कहा कि उसका पति शराबी है, जिसकी वजह से उसे दूसरी शादी करनी पड़ रही है.

फेसबूक पर हुआ प्यार, फिर मंदिर में रचाई शादी

मिली जानकारी के अनुसार, मनेर थाना क्षेत्र के शेरपुर के रहने वाले स्वर्गीय राम आज्ञा राय के बेटे प्रमोद यादव हैदराबाद में रहकर गाय-भैंस की दूध दुहाई का काम करता है. इस बीच गुजरात के राजकोट में रह रही अरवल जिले के किंजर थाना क्षेत्र के एक गांव की 42 वर्षीय महिला व दो बच्चों की मां से फेसबुक के जरिये उसे प्यार हुआ, जिसके बाद महिला और युवक दोनों मनेर आ गए और शादी कर ली.

Also Read: गिरिराज सिंह के बाद अब बिहार में ये महिला मंत्री करेंगी यात्रा, आदिवासियों के बीच गुजारेंगी रात

महिला ने कहा, पति शराबी है इसलिए दूसरी शादी की

इस बात की जानकारी किसी ग्रामीण द्वारा स्थानीय पुलिस को दे दी गई. जिसके बाद पुलिस ने दोनों युवक व महिला को थाने में बुलाकर पूछताछ की. महिला का कहना था कि उसका पति शराब पीकर उसे मारता-पीटता और कमाता नहीं है. जिससे खफा होकर मैं दूसरी शादी कर ली. पुलिस ने किसी भी प्रकार के शिकायत नहीं मिलने के कारण दोनों को छोड़ दिया.

ये वीडियो भी देखें

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >