भाकपा के पूर्व जिला सचिव राजेंद्र सिंह की स्मृति पर श्रद्धांजलि दी गयी

Arwal News : रामपुर में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में भाकपा के कई नेताओं और कार्यकर्ताओं ने श्रद्धांजलि दी. और पूर्व जिला सचिव के व्यक्तित्व पर चर्चा भी की. कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पार्टी के कार्यकर्ता एवं ग्रामीण उपस्थित थे.

Arwal News : (निशिकांत कि रिपोर्ट) भाकपा के पूर्व जिला सचिव राजेंद्र सिंह की स्मृति में रामपुर में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता भाकपा के जिला सचिव अरुण कुमार ने की.

श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए भाकपा के पूर्व जिला सचिव सह बिहार राज्य कंट्रोल कमीशन के पूर्व अध्यक्ष एवं वरीय अधिवक्ता कामरेड गिरजानंद सिंह ने राजेंद्र सिंह के व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वे दलितों, अकलियतों एवं वंचित वर्गों के सच्चे हितैषी थे. उन्होंने कहा कि राजेंद्र सिंह आजीवन कम्युनिस्ट आंदोलन को मजबूत करने में सक्रिय भूमिका निभाते रहे.

उन्होंने आगे कहा कि राजेंद्र सिंह भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के समर्पित सदस्य थे और जीवनभर लाल झंडा को मजबूत करने के लिए कार्य करते रहे.

कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

इस श्रद्धांजलि सभा में भाकपा सचिव मंडल सदस्य रामचंद्र पाठक, कामरेड सुशील कुमार, जिला परिषद सदस्य दीनानाथ सिंह, कॉमरेड डॉ. शिवदत्त सिंह, सुरेश प्रसाद, सीपीएम के उमेश ठाकुर, विजय सिंह सहित अन्य नेताओं ने भी विचार व्यक्त किए. कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता एवं ग्रामीण उपस्थित होकर पूर्व नेता को श्रद्धांजलि अर्पित की.

ALSO READ: अरवल में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का जोरदार स्वागत! कार्यकर्ताओं का दिखा भारी उत्साह

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rajeev Kumar

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >