अरवल में ‘दो बूंद जिंदगी की’ के साथ शुरू हुआ पांच दिवसीय अभियान, 1.32 लाख बच्चों को मिलेगा टीका

Arwal Pulse Polio Campaign 2026: अरवल में पांच दिवसीय पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत हुई. सदर अस्पताल में नवजात को दो बूंद दवा पिलाकर अभियान का शुभारंभ किया गया.

अरवल से निशिकांत कि रिपोर्ट
Arwal Pulse Polio Campaign 2026:
अरवल जिले में पांच दिवसीय पल्स पोलियो उन्मूलन अभियान की शुरुआत सदर अस्पताल में की गई. सिविल सर्जन डॉ राजकिशोर प्रसाद ने नवजात शिशु को दो बूंद पोलियो की दवा पिलाकर अभियान का औपचारिक शुभारंभ किया. यह अभियान 28 जून से 2 जुलाई तक चलेगा.

पोलियो उन्मूलन को लेकर अधिकारियों ने की अपील

इस अवसर पर सिविल सर्जन ने कहा कि पोलियो भले ही भारत से समाप्त हो चुका है, लेकिन दुनिया से अभी खत्म नहीं हुआ है. इसलिए जब तक पूरी दुनिया से पोलियो समाप्त नहीं होता, तब तक बच्चों को समय-समय पर पोलियो की खुराक देना जरूरी है. उन्होंने अभिभावकों से 0 से 5 वर्ष के सभी बच्चों को पोलियो ड्रॉप पिलाने की अपील की.

1.32 लाख बच्चों को दवा पिलाने का लक्ष्य

जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ विद्याभूषण प्रसाद ने बताया कि जिले में 0 से 5 वर्ष तक के कुल 1 लाख 32 हजार 315 बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने का लक्ष्य रखा गया है. इसके लिए 255 टीमों का गठन किया गया है, जो घर-घर जाकर अभियान चलाएंगी.

विशेष टीमों और निगरानी की व्यवस्था

अभियान को सफल बनाने के लिए 89 पर्यवेक्षकों की तैनाती की गई है. इसके अलावा 7 वन मैन टीम, 7 मोबाइल टीम और 41 ट्रांजिट टीम भी सक्रिय रहेंगी. सभी टीमों के लिए दवा की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित की गई है.

पोलियो बीमारी को लेकर जागरूकता अभियान

अधिकारियों ने बताया कि पोलियो एक संक्रामक रोग है जो दूषित भोजन और पानी के माध्यम से फैलता है. यह बीमारी बच्चों के पैरों को कमजोर कर देती है और उन्हें चलने-फिरने में असमर्थ बना सकती है. इसलिए समय पर टीकाकरण बेहद जरूरी है.

पोलियो अभियान

अधिकारियों और स्वास्थ्य कर्मियों की रही मौजूदगी

इस कार्यक्रम में जिला रोग प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ श्रीनिवास शर्मा, अस्पताल उपाधीक्षक डॉ उमेश प्रसाद, अस्पताल प्रबंधक शशांक कुमार, डीसीएम रोहित कुमार सहित कई स्वास्थ्य कर्मी मौजूद रहे.

Arwal Pulse Polio Campaign 2026 के तहत जिले में बच्चों को पोलियो से सुरक्षित करने के लिए व्यापक अभियान शुरू किया गया है. प्रशासन ने इसे 100 प्रतिशत सफल बनाने का लक्ष्य रखा है.

ALSO READ: जहानाबाद में बिजली की कटौती से जनजीवन बेहाल, भीषण गर्मी में लगातार पावर कट से बढ़ी मुश्किलें

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Karunatiwari

करुणा तिवारी पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. इनके पास टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में अनुभव हैं. वर्तमान में करुणा तिवारी प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं.

डिजिटल पत्रकारिता में SEO-फ्रेंडली कंटेंट के अनुरूप समाचार लेखन और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए आकर्षक एवं उपयोगी कंटेंट लिखती है. वे समाचारों के लिए प्रभावशाली हेडलाइन, सटीक सबहेडिंग और पाठकों की जरूरत के अनुरूप सरल एवं स्पष्ट भाषा का उपयोग करती हैं. समयबद्धता, तथ्यों की पुष्टि और निष्पक्षता उनके कार्य की प्रमुख विशेषताएं हैं.

इन्हें बिहार की राजनीति, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सामाजिक मुद्दों पर काम करना पसंद है. चुनावी गतिविधियों, सरकारी योजनाओं, स्थानीय समस्याओं और आम लोगों से जुड़े विषयों पर उनकी गहरी नजर रहती है. उनका मानना है कि पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि समाज को सही, संतुलित और भरोसेमंद जानकारी उपलब्ध कराना भी है.

लगातार सीखने और खुद को बेहतर बनाने की सोच के साथ करुणा तिवारी आधुनिक डिजिटल पत्रकारिता की नई तकनीकों और ट्रेंड्स को अपनाते हुए पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय कंटेंट पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >