भाजपा प्रशिक्षण वर्ग में कार्यकर्ताओं को दी गई संगठन और जनसंपर्क की जानकारी

Arwal News: भाजपा की ओर से जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र तिवारी की अध्यक्षता में आयोजित दो दिवसीय जिला प्रशिक्षण वर्ग के दूसरे दिन कार्यकर्ताओं को संगठन, इतिहास और जनसंपर्क से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी दी गई.

Arwal News: भाजपा (BJP) की ओर से जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र तिवारी की अध्यक्षता में आयोजित दो दिवसीय जिला प्रशिक्षण वर्ग के दूसरे दिन कार्यकर्ताओं को संगठन, इतिहास और जनसंपर्क से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी दी गई. यह प्रशिक्षण पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के तहत आयोजित किया गया.

सरकार और संगठन में समन्वय पर दिया गया जोर

कार्यक्रम में बिहार सरकार के उच्च शिक्षा एवं विधि मंत्री संजय सिंह टाइगर ने ‘इतिहास एवं विकास’ विषय पर कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया. उन्होंने कहा कि इन सत्रों का उद्देश्य कार्यकर्ताओं को पार्टी के इतिहास, कार्यप्रणाली तथा केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देना है.

उन्होंने कहा कि भाजपा समय-समय पर प्रशिक्षण शिविर आयोजित कर अपने कार्यकर्ताओं को वैचारिक रूप से मजबूत करती है.

मीडिया और जनसंपर्क पर प्रशिक्षण

बाल श्रमिक आयोग के उपाध्यक्ष सह भाजपा प्रदेश प्रवक्ता अरविंद सिंह ने ‘मीडिया’ विषय पर कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित किया. उन्होंने समाचार माध्यमों और जनसंपर्क के प्रभावी उपयोग की जानकारी दी.

उन्होंने कहा कि इस प्रकार के प्रशिक्षण से संगठनात्मक कार्यों को और अधिक मजबूती मिलेगी.

योजनाओं को गांव-गांव तक पहुंचाने का आह्वान

‘सरकार और संगठन में समन्वय’ विषय पर मनोज कुमार ने कहा कि संगठन और सरकार के बीच बेहतर तालमेल से ही विकास योजनाओं का लाभ जनता तक प्रभावी ढंग से पहुंचाया जा सकता है. उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे सरकार की योजनाओं को गांव-गांव और घर-घर तक पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभाएं तथा लोगों की समस्याओं को संबंधित विभागों तक पहुंचाकर समाधान कराएं.

समापन सत्र में वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी

समापन सत्र में दीघा विधायक सह मुख्य सचेतक संजीव चौरसिया, राज्यसभा सांसद सह भाजपा प्रदेश महामंत्री शिवेश राम, प्रदेश प्रेस पैनलिस्ट सच्चिदानंद पीयूष, प्रदेश परिषद सदस्य ई. संजय कुमार सहित कई वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे. मुख्य सचेतक संजीव चौरसिया ने ‘कार्यकर्ता विकास, गुण, आचरण एवं अपेक्षाएं’ विषय पर कहा कि कार्यकर्ताओं की पहचान उनके गुण, व्यवहार और समाज के प्रति समर्पण से होती है. उन्होंने कार्यकर्ताओं से सकारात्मक सोच, सरल आचरण और सेवा भाव के साथ समाज में कार्य करने का आह्वान किया.

ALSO READ: अरवल में एबीवीपी ने रोजगारपरक और पीजी पाठ्यक्रम शुरू करने की मांग की

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Karunatiwari

करुणा तिवारी पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और टीवी तथा डिजिटल मीडिया दोनों में व्यापक अनुभव रखती हैं. उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत दूरदर्शन बिहार (Doordarshan Bihar) से की, जहां समाचारों की प्रस्तुति, रिपोर्टिंग और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर काम करते हुए उन्होंने पत्रकारिता की मजबूत नींव तैयार की. इसके बाद उन्होंने डिजिटल मीडिया की ओर कदम बढ़ाया और बदलते न्यूज़ इकोसिस्टम के अनुरूप खुद को लगातार विकसित किया.

वर्तमान में करुणा तिवारी प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह बिहार की राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, मौसम,पर्यटन और समसामयिक मुद्दों पर तथ्यपरक, विश्वसनीय और पाठक-केंद्रित समाचार एवं फीचर लेख तैयार करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर केवल सूचना तक सीमित न रहे, बल्कि पाठकों को उसका व्यापक संदर्भ और प्रभाव भी समझा सके.

डिजिटल पत्रकारिता में SEO-फ्रेंडली कंटेंट के अनुरूप समाचार लेखन और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए आकर्षक एवं उपयोगी कंटेंट लिखती है. वे समाचारों के लिए प्रभावशाली हेडलाइन, सटीक सबहेडिंग और पाठकों की जरूरत के अनुरूप सरल एवं स्पष्ट भाषा का उपयोग करती हैं. समयबद्धता, तथ्यों की पुष्टि और निष्पक्षता उनके कार्य की प्रमुख विशेषताएं हैं.

इन्हें बिहार की राजनीति, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सामाजिक मुद्दों पर काम करना पसंद है. चुनावी गतिविधियों, सरकारी योजनाओं, स्थानीय समस्याओं और आम लोगों से जुड़े विषयों पर उनकी गहरी नजर रहती है. उनका मानना है कि पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि समाज को सही, संतुलित और भरोसेमंद जानकारी उपलब्ध कराना भी है.

लगातार सीखने और खुद को बेहतर बनाने की सोच के साथ करुणा तिवारी आधुनिक डिजिटल पत्रकारिता की नई तकनीकों और ट्रेंड्स को अपनाते हुए पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय कंटेंट पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >