अरवल में भीषण गर्मी से छात्रा बेहोश, सदर अस्पताल में भर्ती

अरवल में भीषण गर्मी से फतेहपुर संडा उच्च विद्यालय की एक छात्रा बेहोश हो गई. शिक्षकों ने उसे सदर अस्पताल अरवल पहुंचाया, जहां इलाज के बाद हालत स्थिर बताई गई. गर्मी और पानी की कमी कारण बनी. घटना से छात्रों में डर है और समय परिवर्तन की मांग उठी है.

Arwal News: अरवल में लगातार बढ़ते तापमान और उमस ने जनजीवन को प्रभावित कर दिया है. तेज धूप के कारण जहां आम लोग घरों में रहने को मजबूर हैं, वहीं स्कूलों में पढ़ने वाले छात्र-छात्राएं सबसे अधिक परेशानी झेल रहे हैं. इसी क्रम में फतेहपुर संडा उच्च विद्यालय में पढ़ाई के दौरान एक छात्रा अचानक गर्मी और कमजोरी के कारण बेहोश होकर गिर पड़ी, जिससे विद्यालय परिसर में अफरा-तफरी मच गई.

तुरंत अस्पताल में भर्ती

घटना के बाद शिक्षकों ने तत्परता दिखाते हुए बेहोश छात्रा को तत्काल सदर अस्पताल अरवल पहुंचाया. चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद बताया कि छात्रा की हालत फिलहाल स्थिर है. डॉक्टरों के अनुसार, अधिक गर्मी और शरीर में पानी की कमी (डिहाइड्रेशन) के कारण बेहोशी आई थी.

छात्रों में दहशत, सुविधाओं पर सवाल

घटना के बाद विद्यालय के अन्य छात्र-छात्राओं में दहशत का माहौल देखा गया. बच्चों ने बताया कि कक्षाओं में पंखों की पर्याप्त व्यवस्था नहीं होने के कारण गर्मी में पढ़ाई करना बेहद मुश्किल हो जाता है.

स्थानीय लोगों की मांग

स्थानीय लोगों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि बढ़ती गर्मी को देखते हुए स्कूलों के समय में बदलाव किया जाए और बच्चों की सुरक्षा के लिए जरूरी कदम उठाए जाएं, ताकि ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकी जा सके.

Also Read: TRE-4 को लेकर अभ्यर्थियों के प्रदर्शन के बीच शिक्षा मंत्री बोले- जल्द जारी होगा शेड्यूल, आंदोलन नहीं, तैयारी पर दें ध्यान

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Nikhil Anurag

मूलतः निखिल अनुराग. पेशे से पत्रकार. बुद्ध की धरती पर जन्म. बिहार का सबसे नवीनतम जिला (अरवल) से ताल्लुक. पढ़ाई की शुरूआत गांव से ही. फिर गंगा के तट पटना पहुंचा. ज्ञान की धरती से कुछ तालीम हासिल कर राष्ट्रीय राजधानी की ओर कूच. पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट ( माखनलाल पत्रकारिता विश्वविद्यालय). नोएडा की धरती पर विद्वतजन से कुछ न कुछ सीखा. करंट अफ़ेयर्स, राजनीति, खेल, अंतरराष्ट्रीय संबंध, गाँव, खेत-किसान पसंदीदा टॉपिक. स्कूल, कॉलेज युनिवर्सिटी में यूथ से गपशप करना एनर्जी का अतिरिक्त स्रोत. साल 2020 में नोएडा से शुरू हुई इस लेखन यात्रा कलम, डेस्कटॉप, लैपटॉप के की-बोर्ड से होते हुए स्मार्ट फोन तक पहुंच गयी. ज्यों-ज्यों उम्र बढ़ रही है, सीखने, पढ़ने, लिखने की भूख भी बढ़ रही है. नोएडा में टीवी न्यूज में काम करने के बाद हिंदुस्तान ग्रूप होते हुए बिहार, झारखंड की सबसे पसंदीदा अखबार प्रभात खबर में कार्यरत. हां एक बात और... पढ़ने-लिखने की जिज्ञासा कभी खत्म नहीं होगी. साहित्य में बेहद दिलचस्पी.

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >