प्रीतीभोज के दौरान विषाक्त भोजन करने से 62 लोग बीमार

अरवल : बिहार के अरवल जिले के बंसी प्रखंड के खटांगी गांव में एक गृह प्रवेश कार्यक्रम के बाद आयोजित प्रीतीभोज में खाना खाने से 22 बच्चों सहित 62 लोग बीमार हो गये हैं.अधिकारिक सूत्रों ने आज बताया कि बीमार सभी लोगों को देर रात कुर्था प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है जिनमें […]

अरवल : बिहार के अरवल जिले के बंसी प्रखंड के खटांगी गांव में एक गृह प्रवेश कार्यक्रम के बाद आयोजित प्रीतीभोज में खाना खाने से 22 बच्चों सहित 62 लोग बीमार हो गये हैं.अधिकारिक सूत्रों ने आज बताया कि बीमार सभी लोगों को देर रात कुर्था प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है जिनमें से 6 लोगों की स्थिति गंभीर बनी हुयी है.

अनुमंडल अधिकारी सत्येन्द्र कुमार और सिविल सजर्न ने आज सुबह अस्पतल पहुंच कर बीमार लोगों के बारे में जानकारी हासिल की और आवश्यक निर्देश दिये. अरवल जिला मुख्यालय से कुर्था प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंची डाक्टरों की टीम बीमार लोगों का इलाज कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >