अरवल : शिशु एवं मातृ मृत्युदर पर नियंत्रण को लेकर सिविल सर्जन सभागार कक्ष में आशा फैसिलेटर को प्रशिक्षण दिया गया. प्रशिक्षण का उद्घाटन सिविल सर्जन नन्देश्वर प्रसाद ने की. इस मौके पर उन्होंने शिशु एवं मातृ मृत्युदर वृद्धि पर चिंता प्रकट की. उन्होंने कहा कि इसमें कमी लाने की जिम्मेवारी प्राथमिक तौर पर स्वास्थ्य विभाग की बनती है.
आशा फैसिलेटर को प्रशिक्षण दिया गया
अरवल : शिशु एवं मातृ मृत्युदर पर नियंत्रण को लेकर सिविल सर्जन सभागार कक्ष में आशा फैसिलेटर को प्रशिक्षण दिया गया. प्रशिक्षण का उद्घाटन सिविल सर्जन नन्देश्वर प्रसाद ने की. इस मौके पर उन्होंने शिशु एवं मातृ मृत्युदर वृद्धि पर चिंता प्रकट की. उन्होंने कहा कि इसमें कमी लाने की जिम्मेवारी प्राथमिक तौर पर स्वास्थ्य […]

करपी (अरवल). थाना मुख्यालय के निकट ट्रैक्टर दुर्घटना में एक छात्रा गंभीर रूप से जख्मी हो गयी. गंभीर रूप से जख्मी छात्रा का इलाज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में कराये जाने के बाद विशेष इलाज के लिए सदर अस्पताल अरवल भेजा गया. मिली जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के सरबाली गांव निवासी कल्पना कुमारी प्रखंड मुख्यालय स्थित एक शिक्षण संस्थान में कोचिंग करने आयी थी.
साइकिल से वापस लौटने के क्रम में एक ट्रैक्टर से ठोकर लग गयी, जिससे छात्रा बुरी तरह जख्मी हो गयी. इस संबंध में किसी प्रकार की प्राथमिकी दर्ज नहीं कार्रवाई गयी है. ट्रैक्टर मुख्यालय स्थित खजुरी गांव का बताया जाता है.