आग से हजारों की संपत्ति जल कर राख

कुर्था (अरवल) : स्थानीय प्रखंड क्षेत्र के सिकरिया गांव में रविवार की दोपहर लगी आग से तीन धान की पुंज जल कर राख हो गयी. प्राप्त जानकारी के अनुसार सिकरिया गांव निवासी दीना नाथ सिंह के दो व मसुधन सिंह के एक धान के पुंज में आग लग गयी. हालांकि आग की लपटें इतनी तेज […]

कुर्था (अरवल) : स्थानीय प्रखंड क्षेत्र के सिकरिया गांव में रविवार की दोपहर लगी आग से तीन धान की पुंज जल कर राख हो गयी. प्राप्त जानकारी के अनुसार सिकरिया गांव निवासी दीना नाथ सिंह के दो व मसुधन सिंह के एक धान के पुंज में आग लग गयी. हालांकि आग की लपटें इतनी तेज थी कि दीना नाथ सिंह का घर जलने से बच गया. वहीं ग्रामीणों के अथक प्रयास से किसी तरह आग पर काबू पाया गया.

हालांकि आग पर काबू पाने के बाद लगभग दो घंटे के बाद घटनास्थल पर फायरब्रिगेड की गाड़ी पहुंची तब तक आग बूझ चुकी थी. इस बाबत प्रखंड विकास पदाधिकारी सह अंचल अधिकारी उषा कुमारी ने बताया कि घटनास्थल का मुआयना कर अगिAपीड़ित को उचित मुआवजा दिया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >