खेल से आपसी भाईचारा मजबूत होता है: डीएसपी

अरवल(ग्रामीण): जिला सरिया भदासी क्रिकेट क्लब एसोसिएशन द्वारा आयोजित प्रतिस्पर्धा में सफल खिलाड़ियों के बीच पुरस्कार वितरण डीएसपी ममता कल्याणी द्वारा दिया गया. इस मौके पर काफी संख्या में लोग मौजूद थे. डीएसपी ने अपने संबोधन में कहा कि खेल आपसी भाईचारा व एकता की मजबूत करने की एक अच्छी कड़ी है. खेल में न […]

अरवल(ग्रामीण): जिला सरिया भदासी क्रिकेट क्लब एसोसिएशन द्वारा आयोजित प्रतिस्पर्धा में सफल खिलाड़ियों के बीच पुरस्कार वितरण डीएसपी ममता कल्याणी द्वारा दिया गया. इस मौके पर काफी संख्या में लोग मौजूद थे.

डीएसपी ने अपने संबोधन में कहा कि खेल आपसी भाईचारा व एकता की मजबूत करने की एक अच्छी कड़ी है. खेल में न तो कोई जीत न कोई हार होती है. सभी खिलाड़ियों को खेल में अच्छा प्रदर्शन करना चाहिए. इस आयोजन में कई क्रिकेट क्लब ने भाग लिया और खेलों का प्रदर्शन दिखलाया.

फाइनल मुकाबले में राधा बाबा क्रिकेट क्लब फखरपुर और सलीम सरदार क्रिकेट क्लब भद्रासी के बीच हुआ, जिसमें राधा बाबा क्रिकेट क्लब फखपुर की टीम विजय हुई. इस अवसर पर व्यवस्थापक समीर आलम रेयाज उर्फ जुनैद के अलावे और कई गण्यमान्य लोग मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >